Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nuh News: फार्म हाउस में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप, सात मुर्गों का किया शिकार

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 03:04 PM (IST)

    कोटा खंडेवला अरावली क्षेत्र में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर ने एक फार्म हाउस में घुसकर सात मुर्गियों को अपना शिकार बनाया। कर्मचारियों ने वन्य जीव विभाग को सूचित किया जिसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से अरावली के संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन्य जीव विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    Hero Image
    वन जीव विभाग द्वारा रेस्क्यू करके पिंजरे में बंद किया गया अजगर। जागरण

    संवाद सहयोगी, तावड़ू। कोटा खंडेवला अरावली क्षेत्र में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर ने फार्म हाउस में पाली जा रही सात मुर्गियों का भी शिकार कर लिया। यह घटना बीती रात (शुक्रवार) करीब 10 बजे की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के समीप एक फार्म हाउस में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे फीट लंबा अजगर उनके फार्म हाउस में घुस आया और फार्म हाउस में पाली जा रही सात मुर्गियों का शिकार कर लिया।

    सुबह कर्मचारी जब मुर्गियों के लिए दाना डालने और पानी रखने के लिए गए तो उन्होंने फार्म में एक विशाल अजगर को देखा,जिसे देखकर उनकी सांसें फूल गई। कर्मचारियों ने तुरंत वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दी। करीब दो घंटे बाद वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर अरावली के संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया।

    वन्य जीव विभाग कर्मचारी मुबीन ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट से अधिक है,जिसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और अरावली के संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। यह अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा चुका है।

    मुबीन ने बताया कि अरावली के जंगलों से निकलकर अजगर कभी-कभी आसपास के इलाकों में भोजन की तलाश में भटक जाते हैं, विशेष कर रात के समय यह ज्यादा निकलते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि ऐसी कोई भी घटना हो तो घबराएं नहीं तुरंत वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दें ताकि वन्य जीवों को सुरक्षित तरीके से उसके सुनिश्चित स्थान पर छोड़ा जा सके। मुबीन ने बताया कि अजगर ने जो मुर्गियां निगली थी वह मौके पर उगली हुई मिली हैं।

    बता दे कि इस क्षेत्र में अजगर मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। करीब तीन वर्ष पहले भी कोटा खंडेवला के पुलिस नाके के पास एक छह फीट लंबा अजगर मिला था। जिसे वन्य जीव विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था।