विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह: ITI में अब तकनीकी पढ़ाई के साथ निखरेगी खेल और कला की प्रतिभा, बनेंगे तीन क्लब

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:44 PM (IST)

राजकीय एवं निजी आइटीआइ में अब तकनीकी प्रशिक्षण के साथ खेल, कला और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 

अनिल दलाल, प्रधानाचार्य, आइटीआइ नूंह। (फाइल फोटो: जागरण)

अनिल दलाल, प्रधानाचार्य, आइटीआइ नूंह। (फाइल फोटो: जागरण)

जागरण संवाददाता, नूंह। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में अब विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ खेल, कला और सामाजिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।

इसके लिए प्रदेश के सभी आइटीआइ में स्पोर्ट्स क्लब, आर्ट क्लब और सोशल सर्विस क्लब गठित किए जाएंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

तीन क्लबों का गठन होगा

इस पहल के तहत राजकीय आइटीआइ नूंह में भी विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा के अनुसार तीनों क्लबों का गठन किया जाएगा। स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं, आर्ट क्लब में चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, हस्तकला और क्राफ्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसी तरह सोशल सर्विस क्लब के तहत विद्यार्थी स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राजकीय आइटीआइ नूंह के प्रधानाचार्य अनिल दलाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का तकनीकी दक्षता के साथ सर्वांगीण विकास करना है।

इससे उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- नूंह के लाल का डिगबोई में कमाल, कभी उठाते थे खिलाड़ियों के बैग; अब गोल्फ टूर्नामेंट में बने नंबर-1

यह भी पढ़ें- नूंह में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 172 आरोपी गिरफ्तार और 78 लाइसेंस सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।