विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 172 आरोपी गिरफ्तार और 78 लाइसेंस सस्पेंड

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:05 PM (IST)

नूंह पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 109 मामले दर्ज कर 172 आरोपितों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

अतिरिक्त उपायुक्त नूंह में अधिकारियों की मासिक बैठक में भाग लेती हुई। जागरण

अतिरिक्त उपायुक्त नूंह में अधिकारियों की मासिक बैठक में भाग लेती हुई। जागरण

HighLights

  1. नूंह में 109 नशा तस्करी मामले दर्ज, 172 आरोपित गिरफ्तार।

  2. स्वास्थ्य विभाग ने 78 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित किए।

  3. युवाओं को नशे से बचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के साथ युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वर्ष 2026 में 13 नवंबर तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 109 मामले दर्ज कर 172 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने एक जनवरी से 15 नवंबर तक 629 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें अनियमितताएं मिलने पर 78 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दर्ज मामलों में 16 वाणिज्यिक, 81 मध्यम और 12 कम मात्रा के हैं। पुलिस ने नशीले पदार्थों के अलावा गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।

उपचार उपलब्ध कराया गया

उन्होंने बताया कि नशे की लत से प्रभावित 2658 लोगों को 14 नवंबर तक दवाइयां देकर उपचार उपलब्ध कराया गया है। सीएचसी तावड़ू और शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भी उपचार व काउंसलिंग की जा रही है।

नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए ग्राम सभाओं में 304 ग्रामीणों ने भाग लिया, जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी में 150 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया गया। स्कूलों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री जोन बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।

एडीसी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल से अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और युवाओं को खेल व शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।