विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्राओं से गुड टच और बैड टच पर हुई चर्चा

By JagranEdited By:
Published: Sat, 18 Nov 2017 06:37 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नूंह: बीबीसी मीडिया एक्शन और यूनिसेफ के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रम फु

छात्राओं से गुड टच और बैड टच पर हुई चर्चा
छात्राओं से गुड टच और बैड टच पर हुई चर्चा

जागरण संवाददाता, नूंह: बीबीसी मीडिया एक्शन और यूनिसेफ के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रम फुल ऑन निक्की के तहत शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं से गुड टच और बैड टच पर चर्चा की गई, जिसमें स्कूल प्रशासन के साथ सैंकड़ों बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में 10 से 19 वर्ष के किशोर व किशोरियों द्वारा उनके संवेदनशील मुद्दों को उठाना है। साथ ही उन सभी को एक मंच पर लाना है। बढ़ती उम्र के साथ किशोर व किशोरियों के शरीर में बहुत सारे परिवर्तन होते हैं, जिससे उनको वह एक दूसरे के साथ सांझा नहीं कर पाते हैं।

कार्यक्रम में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उनको सही रास्ते पर चलने की सीख दी जाती है। ताकि वह समाज के साथ जुड़कर अपना विकास कर सके। फुल ऑन निक्की कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के 26 मुद्दे चुने गए है। जिनके 22 कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित किए गए है। यह कार्यक्रम बीतें 19 जून से चलाया जा रहा है।