विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्ग श्रद्धालुओं को फ्री में वाराणसी घुमाएगी सरकार, जल्द खुलेगा पोर्टल; एक क्लिप पर हर डिटेल

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:10 PM (IST)

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना  (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा।

  2. दिसंबर या जनवरी में विशेष रेलगाड़ी से यात्रा करवाई जाएगी।

  3. पात्र श्रद्धालु जल्द ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, नूंह। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए आगामी दिसंबर या जनवरी माह में विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाने की योजना है। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।

इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डाक्टर आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं को पर्यटक किट भी मिलेगी

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर माह 1000 रुपये छात्रवृत्ति पाने का मौका, नूंह में 29 नवंबर को होगी NMMS परीक्षा

यह भी पढ़ें- नूंह में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 172 आरोपी गिरफ्तार और 78 लाइसेंस सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।