Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यशवंत यादव बने बार प्रधान

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 17 Dec 2021 10:59 PM (IST)

    नारनौल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम शुक्रवार देर शाम आए। इस दौरान 671 में से 611 वोट पड़े। प्रधान पद के लिए यशवंत यादव ने बाजी मारीजबकि रामबीर यादव उपप्रधान और सुरेंद्र स्वामी सचिव पद के लिए चुने गए।

    Hero Image
    यशवंत यादव बने बार प्रधान

    जागरण संवाददाता,नारनौल: नारनौल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम शुक्रवार देर शाम आए। इस दौरान 671 में से 611 वोट पड़े। प्रधान पद के लिए यशवंत यादव ने बाजी मारी,जबकि रामबीर यादव उपप्रधान और सुरेंद्र स्वामी सचिव पद के लिए चुने गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यशवंत यादव को 285 वोट मिले, जबकि नितानंद को 210 और तीसरे नंबर पर मंजीत 112 वोट लेकर रहे। उपाध्यक्ष पद पर रामबीर यादव 311 वोट लेकर विजयी रहे। दूसरे नंबर पर हरिश सैनी को 292 वोट मिले,जबकि आठ वोट कैंसिल हो गए। सचिव पद पर सुरेंद्र स्वामी को 377 वोट लेकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रोबिन राव 231 वोट लेकर रहे और तीन वोट कैंसिल हो गए।प्रवीण चौधरी ने बताया कि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गए। दीपक चौधरी बने कनीना बार प्रधान और मनीष कौशिक उपप्रधान

    संवाद सूत्र,कनीना: कनीना बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में 122 मतों में से 119 पोल हुए। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला रहा। प्रधान पद के लिए अधिवक्ता दीपक चौधरी, विक्रम सिंह यादव और सुनील कुमार रामबास मैदान में थे। इनमें दीपक चौधरी को 61 तथा सुनील कुमार को 57 मत मिले। दीपक चौधरी चार मतों से विजयी बने। एक मत विक्रम सिंह को मिला।

    उप-प्रधान पद के लिए मनीष कौशिक को 79 और ममता यादव को 40 वोट मिले। सचिव पद के लिए सुनील राव को 83 वोट और देवेंद्र चौहान को 36 वोट मिले। प्रधान, उप प्रधान व सचिव के लिए मुकाबला रहा। सह सचिव पद के लिए रामकुमार व कोषाध्यक्ष के लिए भास्कर चौधरी का एक-एक नामांकन था, जो पहले ही निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विजय यादव ककराला व अभिषेक यादव ने बताया कि प्रधान, उप प्रधान व सचिव के पद के लिए चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार सुबह साढे दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसमें 122 अधिवक्ताओं में से 119 ने अपने मत का प्रयोग किया।