Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवत्व: भगवान शिव का पवित्र माह है सावन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jul 2020 04:40 PM (IST)

    सावन का महीना हिदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव का पवित्र माह माना जाता है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    शिवत्व: भगवान शिव का पवित्र माह है सावन

    संवाद सहयोगी, कनीना:

    सावन का महीना हिदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव का पवित्र माह माना जाता है। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और भगवान शिव को प्रसन्न कर विवाह किया। सावन माह में बारिश होने के साथ चारों ओर हरियाली होती है। हरियाली सुख समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है। इसलिए इस माह का हर वर्ग के लिए विशेष महत्व होता है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने से जहां मन में सकारात्मक सोच का संचार होता है वहीं लोगों में धार्मिक आस्था भी बढ़ती है। कोरोना काल में सावन का महीना और प्रासंगिक हो गया है। यही अवसर है हम सकारात्मक सोच के साथ अपनी दुख और पीड़ा भगवान शिव के समक्ष रखते हुए समाधान का रास्ता खोज सकते हैं। सावन माह में महादेव की विशेष रूप से होने वाली पूजा में महिला, पुरुष और बच्चे बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सावन माह में सच्चे मन से महादेव से मन्नत मांगने पर वे श्रद्धालु को निराश नहीं करते। इस बार अच्छा सोचकर महादेव के पास जाएंगे तो जरूर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

    --शकुंतला देवी, कनीना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें