सनातन धर्म पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
एसडी विद्यालय ककराला में सनातन धर्म विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, नारनौल: एसडी विद्यालय ककराला में सनातन धर्म विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा एवं कर्मयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। हिदुओं के पवित्र ग्रंथ गीता के साथ-साथ रामायण व महाभारत के मुख्य पात्रों एवं घटनाओं का वर्णन संगोष्ठी में किया गया। संगोष्ठी में धार्मिक ग्रंथों पर प्रश्न भी पूछे गए। विद्यालय निदेशक ने अपने संबोधन में बताया कि सनातन धर्म अनंत है तथा यही सत्य है। इसका अर्थ है
शाश्वत अर्थात हमेशा रहने वाला। हिदू धर्म सनातन धर्म का वैकल्पिक नाम है। यह युगों से चला आ रहा है। प्रत्येक नागरिक को कर्मयोगी बनना चाहिए अर्थात कर्म को प्रधान मानकर कड़ा परिश्रम करना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी गीता के उपदेश में कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला है। हमें परिणाम की चिता नही होनी चाहिए। सनातन धर्म में भगवान ने बार-बार अवतार लेकर समय-समय पर धर्म की रक्षा की है। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।