नारनौल: संकट के समय खुद को और दूसरों को कैसे बचाएं, SDRF जवानों ने छात्रों को दिए टिप्स
एसडीआरएफ टीम ने नारनौल के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।

सेवा संकप्ल अभियान। फाइल फोटो: जागरण
HighLights
एसडीआरएफ ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।
बाढ़, अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
आपदा में धैर्य और सूझबूझ से काम लेने की सलाह।
जागरण संवाददाता, नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। सोमवार को इस दौरान जवानों ने विद्यार्थियों को बाढ़ से बचाव, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी।
साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की मदद करने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम में एसडीआरएफ के जवान विकास एचसी, सुनील एचसी, जितेंद्र एचसी और वीरेंद्र एचसी ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी दी।
आपदा के समय धैर्य और सूझबूझ से लें काम
उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने की बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उचित प्रशिक्षण और सावधानी से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर टीम के इंस्पेक्टर बलराम, एसआइ सुखबीर और एसआइ प्रदीप भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रभारी राकेश कुमार और मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करते हैं। विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला यादव ने एसडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।