नारनौल के गोदाम से 25 लाख के ड्राई फ्रूट चोरी, काजू-बादाम समेत कीमती सामान ले गए चोर
नारनौल की अनाज मंडी में महेश धरसू वाले के ड्राई फ्रूट गोदाम से चोरों ने करीब 25 लाख रुपये का सामान चुरा लिया।

व्यापार सुरक्षा मंच के प्रधान अमित गोयल ने SHO से मुलाकात की। जागरण
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल की अनाज मंडी के प्रसिद्ध ड्राई फ्रूट व्यापारी महेश धरसू वाले के छिप्पी जोड़ स्थित गोदाम का शटर तोड़कर चोर करीब 25 लाख रुपये के ड्राई फ्रूट चोरी कर ले गए। चोर गोदाम में रखे काजू, बादाम, किशमिश सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।
रविवार रात हुई इस वारदात का पता सुबह गोदाम खोलने पर चला। सूचना मिलने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के नारनौल सिटी प्रधान अमित गोयल (भोजावासियां) व्यापारी के साथ सिटी थाना पहुंचे और एसएचओ से मुलाकात कर मामले में एफआइआर दर्ज करवाई।
चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
अमित गोयल ने पुलिस अधिकारियों से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए माल की बरामदगी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी महेश धरसू वाले ने वर्षों की मेहनत और ईमानदारी से ड्राई फ्रूट के कारोबार में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में गोदाम से लाखों रुपये का माल चोरी होना व्यापारी के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
वहीं, एसएचओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी हुआ माल बरामद कराने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नारनौल में दुकान की नजर उतारने के लिए जलाया कागज, हवा में उड़कर दूसरी दुकान में पहुंची चिंगारी; कपड़े हुए खाक
यह भी पढ़ें- नारनौल में BLO को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, ड्राफ्ट मतदाता सूची से कटे नामों का घर-घर होगा पुनः सत्यापन