श्री गोपाल गोशाला में गो पूजन कर सवामणी का किया आयोजन
श्री गो गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आचार्य बजरंग शास्त्री के सानिध्य में रविवार को श्री गोपाल गोशाला रेवाड़ी रोड पर संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा गो पूजन कर सवामणी का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, नारनौल: श्री गो गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आचार्य बजरंग शास्त्री के सानिध्य में रविवार को श्री गोपाल गोशाला रेवाड़ी रोड पर संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा गो पूजन कर सवामणी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित मनीष शास्त्री ने रेखा संघी, प्रदीप संघी, मंजू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता एवं संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा भगवान गणेश, नवग्रह सहित विधि विधान से गो पूजन करवाया। इसके उपरांत गायों को हरी सब्जी, हरा चारा सहित खल, मेथी, गुड़, सरसों, तेल, नमक मिलाकर सवामणी तैयार कर गायों को खिलाई गई। इस अवसर पर राकेश चौधरी ने बताया कि गाय के शरीर में सभी देवताओं का वास होता हैं। उन्होंने बताया कि गाय की सेवा करने से मनुष्य के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महेंद्र नूनीवाल ने बताया कि सभी मनुष्य को पुण्य का कार्य जरूर करना चाहिए। संस्था के सचिव सुरेंद्र गोयल ने कहा कि गाय की सेवा करने से मनुष्य के अनेक प्रकार के दोष दूर होते व अलौकिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर रजनीश गोयल ने कहा कि घर में विशेष शुभ अवसर जन्मदिन, विवाह उत्सव, विवाह की वर्ष गांठ और पुण्य तिथि पर भी गो सवामणी कर पुण्य की प्राप्ति करनी चाहिये। सवामणी के उपरांत 6 हजार 400 रुपए का चेक गोपाल गोशाला को भेंट किया गया। संस्था के महेंद्र नूनिवाला, विनोद सोनी, सुरेंद्र गोयल, प्रदीप संघी, पवन शर्मा, चिराग गोयल, राकेश बंसल, सतपाल यादव, सुधीर यादव, रेखा संघी, जया गर्ग, लीलावती देवी, पीयूष चौधरी, मधुर चौधरी, रमा सोनी, सरिता जैन, काजल शर्मा राधा चौधरी, मंजू गुप्ता, पिकी शर्मा, आकाश अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, मोनिका शर्मा, मंजू शर्मा, इंदु गोयल, शकुंतला देवी, लीलावती देवी सहित काफी संख्या में गो भक्त उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।