विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेललाइन विद्युतीकरण का शुभारंभ सादुलपुर से आज करेंगे रेल राज्य मंत्री

By JagranEdited By:
Published: Sat, 09 Feb 2019 05:16 PM (IST)

सतनाली : केंद्र सरकार द्वारा रेल बजट 2017-के अनुसार रेवाडी से हनुमानगढ़ तक रेलवे लाइन विद्युतीकरण को सादुलपुर से हरी झंडी दिखाएंगे रेलवे राज्यमंत्री।

रेललाइन विद्युतीकरण का शुभारंभ सादुलपुर से आज करेंगे रेल राज्य मंत्री
रेललाइन विद्युतीकरण का शुभारंभ सादुलपुर से आज करेंगे रेल राज्य मंत्री

अमित वालिया, सतनाली : केंद्र सरकार द्वारा रेल बजट 2017-18 में घोषित की गई रेवाड़ी-बीकानेर-हनुमानगढ़ तक रेल लाइन के विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ रविवार को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई सादुलपुर रेलवे स्टेशन से करेंगे। इसके साथ ही रेवाड़ी से हनुमानगढ़ तक इलेक्ट्रिक लाइन डालने की घोषणा पर काम शुरू हो जाएगा। इस रूट पर रेललाइन के विद्युतीकरण होने से न केवल प्रदूषण कम होगा साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों के समय की भी बचत होगी।

बता दें कि रेवाड़ी से दिल्ली रेल ट्रैक पर रेल लाइन विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब अगले चरण में रेवाड़ी से हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ सादुलपुर रेलवे स्टेशन से करेंगे। इस रूट पर कार्य पूरा होने के बाद सतनाली, लोहारू, महेंद्रगढ़, सादुलपुर व कनीना के लोगों को इसका फायदा होगा। रेलवे आम बजट 2017-18 के दौरान स्वीकृत रेवाड़ी से हनुमानगढ़ तक बिजली लाइन पर करीब 288.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा यह कार्य वर्ष 2020 तक पूर्ण होने की संभावना है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का रविवार को शुभारंभ होने के पश्चात रेलवे बोर्ड द्वारा काम शुरू किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम बीकानेर जितेंद्र मीणा ने बताया कि रेवाड़ी-सादुलपुर-हनुमानगढ़ खंड पर वर्ष 2017-18 में कार्य स्वीकृत हुआ था। प्रथम चरण में करीब 320 किमी के कार्य के लिए लगभग 288.38 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह कार्य रेल विद्युतीकरण संगठन (सीओआरई) प्रयागराज द्वारा डिप्टी एईई/आरई/बीकेएन की देखरेख में होगा।