Weather Update: एनसीआर पर कब तक मेहरबान रहेगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
एनसीआर और हरियाणा में मानसून सक्रिय है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून सक्रिय है। सितंबर के पहले सप्ताह में भारी वर्षा की संभावना है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नारनौल में 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में लगातार मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है। पूरे इलाके में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। साथ ही साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब व आसपास से लगे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। तथा वर्तमान समय में बंगाल की खाड़ी पर बना है। कम दबाव क्षेत्र हरियाणा के दक्षिणी राजस्थान के पूर्वी हिस्से पर विराजमान है।
लगातार मानसूनी दक्षिणी पूर्वी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की पश्चिमी हवाओं के टकराव से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है। हालांकि मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है तथा सक्रिय है। रविवार को मानसून टर्फ बिकानेर अजमेर गुना दमोह रायपुर और पुरी से बंगाल की खाड़ी तक एक नया चक्रवातीय सर्कुलेशन जो बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।
रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने के कारण कहीं-कहीं तेज वर्षा होने की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। पहले पश्चिमी और उत्तरी उसके बाद मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों में मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।
सितंबर महीने में पहले सप्ताह में एक सितंबर से लेकर 4 सितंबर के दौरान हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर लगातार मानसून मेहरबान बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
उन्होनें बताया कि बादल गर्जनें के समय सुरक्षित स्थान पर शरण ले। पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
जिला महेंद्रगढ़ पर भी लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर बाद जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ व अटेली में वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
उन्होनें बताया कि रविवार को नारनौल में 17.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल तथा महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः 28.5,26.5 डिग्री सेल्सियस और 30.4 ,25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।