महेंद्रगढ़ का बेटा संदीप फिर विश्व पटल पर चमकने को तैयार, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन
नारनौल के संदीप कुमार पूनिया का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। 35 किमी रेसवाक स्पर्धा में वह क्वालिफाई बाय इनविटेशन से चुने गए हैं। संदीप ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता था और वे रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

जागरण संवाददाता, नारनौल। जिले के सतनाली क्षेत्र के गांव सुरेती जाखल निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार पूनिया ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन करने का मौका हासिल किया है।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए घोषित भारतीय टीम में संदीप का चयन 35 किलोमीटर रेसवाक स्पर्धा के लिए क्वालिफाई बाय इनविटेशन से हुआ है।
संदीप देश के जाने-माने रेसवाकर हैं। उन्होंने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों की 10,000 मीटर रेसवाक में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था।
वह रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संदीप के नाम भारत के 20 किमी और 50 किमी रेसवाक के राष्ट्रीय रिकार्ड दर्ज हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।