Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Result: हरियाणा की ममता यादव को आइएएस परीक्षा में पांचवां स्थान

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 01:23 PM (IST)

    वर्ष 2019 की परीक्षा में भी ममता ने आल इंडिया में 556वां रैंक प्राप्त किया था। उन्हें उस समय आइएएस का पद न मिलने पर उन्होंने वर्ष 2020 में दोबारा से प ...और पढ़ें

    Hero Image
    UPSC Result: हरियाणा की ममता यादव को आइएएस परीक्षा में पांचवां स्थान

    महेंद्रगढ़, जागरण संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आइएएस के परीक्षा परिणाम 2020 की घोषणा के बाद से ही गांव बसई में खुशी की लहर दौड़ गई है। बसई गांव में स्वर्गीय मास्टर चेतराम की पोती व अशोक यादव की पुत्री ममता यादव ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव व इलाके का नाम रोशन किया है। ममता ने इस परीक्षा में आल इंडिया में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वर्ष 2019 की परीक्षा में भी ममता ने आल इंडिया में 556वां रैंक प्राप्त किया था। उन्हें उस समय आइएएस का पद न मिलने पर उन्होंने वर्ष 2020 में दोबारा से परीक्षा दी। ममता यादव एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कालेज में टापर रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता यादव के पिता अशोक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं वहीं माता सरोज देवी गृहणी हैं। ममता यादव ने पूरे देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। ममता यादव ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता अशोक कुमार, माता सरोज देवी, चाचा विजय कुमार व सत्यनारायण, भाई महेश यादव सहित पूरे परिवार को दिया है। ममता यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से जीवन में बनाए गए किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। महेंद्रगढ़ के गांव कांवी की देवयानी ने 11वां स्थान और प्रदीप यादव खातोदड़ा ने 343वां स्थान हासिल किया।

    आइएएस की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम किया रोशन

    उधर, झगड़ोली के कमल शर्मा सुपुत्र सुभाष चंद शर्मा ने शुक्रवार को घोषित आइएएस की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया पेशे से इंजीनियर कमल शर्मा ग्राम झगड़ोली में एक किसान परिवार में जन्म लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा यदुवंशी शिक्षा निकेतन से तथा एनआइटी सिलचर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों तथा ग्राम वासियों को दिया। उन्होंने गांव के पहले आइएएस प्रथम कोशिक से प्रेरणा ग्रहण करके मुकाम हासिल किया आइएएस की परीक्षा में उन्होंने 659वां रैंक हासिल किया। उनको बधाई देने वालों में नरेंद्र कौशिक डीइटीसी, प्रवक्ता महेश कुमार शर्मा, मदन मोहन कौशिक ताराचंद शर्मा सुंदरलाल शर्मा अमित शर्मा सुमित शर्मा विष्णु भगवान शर्मा प्रमुख रहे उन्होंने कमल शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।