Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahendragarh Crime: गांव में लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर थे चोट के निशान

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 03:58 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ के सुरजनवास गांव में पंप हाउस पर एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान बुचोली गांव के सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    गडरिये की हत्या कर नहर में डाला था शव।

    संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास में पम्प हाउस पर मिले एक व्यक्ति के शव की पहचान गांव बुचोली निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई।

    पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान पर तीन नामजद लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुचोली के रहने वाले व मृतक के भाई संदीप पुत्र ईश्वर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र बकरी पालन का कार्य करता है। नौ सितंबर को सुबह लगभग 11:30 के आसपास उन्हें सूचना मिली की उसके भाई का शव सुरजनवास पम्प हाउस में मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद वह अपने पिता के साथ शहर के सरकारी अस्पताल पहुंचा जहां पर उसने अपने भाई के शव की पहचान की।

    शरीर पर थे चोट के निशान

    मृतक के भाई संदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई के चेहरे , आंख, सिर व गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने अपनी जानकारी में पता किया तो उसका भाई सुरेन्द्र रात को बकरी पालन शाला में मौजूद था। उसके साथ साहिल बुचोली, संदीप खातोदड़ा, सुरेश सिगड़ा जो उसके पार्टनर हैं, मौजूद थे। उन्हें नहीं पता कि रात में शराब पीकर उनके बीच क्या झगड़ा हुआ। पूरी छानबीन कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।