Narnaul News: खोखले सिस्टम की खुली पोल, बारिश से बाढ़ जैसे हालात; घरों और दुकानों में घुसा पानी
नारनौल में मंगलवार को हुई भारी बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई इलाकों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश से नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खुल गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है।

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल जिले में मंगलवार को झमाझम वर्षा ने एक तरफ नागरिकों को राहत दी दूसरी तरफ नारनौल शहर वासियों के लिए वर्षा का पानी मुसीबत बनकर बहता नजर आया। इसी के साथ ही नगर परिषद व्यवस्थाओं के खोखले दावे भी वर्षा के पानी में बहते नजर आये।
मंगलवार को शहर के पुल बाजार, पार्क गली, चांदूवाड़ा सहित अनेकों इलाके में वर्षा का पानी लोगों के घरों में और दुकानों में घुस गया। शहर में मंगलवार को बाढ़ के से हालात नजर आए। कुछ इस तरह के हालात से खड़ी बाइकें भी डूब गईं, लोगों के घुटनों तक पानी बहता नजर आया। मंगलवार को हुई वर्षा ने खोखले सिस्टम की पोल खेल कर रख दी है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
जिले में मौसम में बदलाव आया है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे आए हैं। जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी राज्यों में तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। जिससे आमजन को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है और किसानों के लिए अच्छी वर्षा वरदान साबित हो रही है।
वहीं बता दें कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक जिला महेंद्रगढ़ में सतनाली में 2.0 मिलीमीटर और महेंद्रगढ़ में 3.5 मिलीमीटर और कनीना 3.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुईथी, जबकि शेष जिला महेंद्रगढ़ में कहीं कहीं केवल बूंदा-बांदी हीं दर्ज हुई थी लेकिन दोपहर बाद जिला महेंद्रगढ़ में इस सीजन की अच्छी वर्षा हुई है, पहले निजामपुर 26.0 मिलीमीटर उसके बाद महेंद्रगढ़ में 31.0 मिलीमीटर अच्छी वर्षा और फिर नारनौल में जबरदस्त 43.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है धीरे-धीरे अटेली में 39.0 मिलीमीटर नांगल चौधरी 8.0 मिलीमीटर सतनाली में 5.0 मिलीमीटर और खबर लिखे जाने तक भी महेंद्रगढ़ और कनीना में वर्षा का दौर जारी था।
मंगलवार को दर्ज किया गया तापमान
- नारनौल: दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
- महेंद्रगढ़: दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।