प्रदेश के 20 स्मारकों के रिनोवेशन पर खर्च होंगे 95 करोड़ रुपये, एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल
नारनौल से 18 सितंबर को हरियाणा के 20 संरक्षित स्मारकों के संरक्षण और संवर्धन की शुरुआत होगी। पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन विभाग इन स्मारकों के संरक्षण पर 95 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च करेगा जिनमें से 9 स्मारक महेंद्रगढ़ जिले में हैं। नारनौल की ऐतिहासिक धरोहरों के लिए 47 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, नारनौल। ऐतिहासिक व विरासत नगरी नारनौल से 18 सितंबर को प्रदेश के 20 संरक्षित स्मारकों के संरक्षण, संवर्धन की शुरुआत होगी। सेवा पखवाड़ा के तहत चोर गुंबद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
पर्यटन विभाग इन 20 राज्य संरक्षित स्मारकों के संरक्षण, संवर्धन पर 95 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च करेगा। इनमें 9 स्मारक जिला महेंद्रगढ़ के हैं।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि विरासत व पर्यटन विभाग 18 सितंबर को सेवा पखवाड़ा अभियान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के साथ मिलकर स्मारकों व टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत करेगा।
जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैथल के भाई की बावली के जीर्णोद्धार पर 4 करोड़ 46 लाख 46 हजार, जींद के किला जफरगढ़ के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ 52 लाख 72 हजार व सफीदों किला पर 6 करोड़ 78 लाख 35 हजार, भिवानी के तोशाम किला के पर 5 करोड़ 43 लाख 6 हजार, गुरुग्राम के सोहना में लाल गुंबद पर 6 करोड़ 77 लाख 66 हजार, बादशाहपुर बावली में 4 करोड़ 25 लाख 58 हजार, फरीदाबाद के रानी की छतरी के जीर्णोद्धार पर 1 करोड़ 32 लाख 53 हजार, नूंह के डेहरा मंदिर के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ 32 लाख 30 हजार व तावड़ू के गुंबद परिसर के जीर्णोद्धार पर 1 करोड़ 50 लाख, फरुखनगर के शीशमहल के जीर्णोद्धार पर 4 करोड़ 54 लाख 30 हजार, पलवल के मानपुर स्थित ऐतिहासिक केसुरिया खेड़ा के जीर्णोद्धार पर 2 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।