Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers News: 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल' पर पंजीकरण अंतिम समय, प्रदेश में तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 03:45 PM (IST)

    हरियाणा में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों ने दिखाई सक्रियता। सरकार ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ाई। प्रदेश में 11.71 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया जिसमें 68.74 लाख एकड़ क्षेत्र शामिल है। महेंद्रगढ़ जिले में 89416 किसानों ने पंजीकरण किया जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।

    Hero Image
    मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का आज आखिरी दिन, प्रदेश में तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़

    विपिन कुमार, नारनौल। हरियाणा में इस बार 'मेरी फसल, मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर किसानों का उत्साह सकारात्मक दिखाई दे रहा है। पोर्टल पर किसानों को 10 सितंबर तक पंजीकरण कराने का समय दिया गया है जबकि यह अवधि 31 अगस्त तक थी जो सरकार ने 10 सितंबर तक बढ़ाया था। पूरे प्रदेश में पोर्टल पर अब तक 11.71 लाख से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल पंजीकृत क्षेत्रफल 68.74 लाख एकड़ हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2,080 एकड़ नया पंजीकरण

    लगातार किसान अपने खरीफ सीजन का ब्यौरा जोड़ रहे हैं। प्रदेश में हिसार सबसे आगे रहा है। यहां 1.05 लाख से अधिक किसानों ने 6.08 लाख एकड़ में पंजीकरण कराया है। फरीदाबाद सबसे पीछे है, जहां मात्र 4,915 किसानों ने 34,575 एकड़ क्षेत्र ही दर्ज कराया है।

    वहीं, महेंद्रगढ़ जिले से अब तक 89,416 किसानों ने अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज कराया है, जो किसानों की सक्रियता में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले का कुल पंजीकृत क्षेत्रफल 3.23 लाख एकड़ है। हाल ही में 2,080 एकड़ नया पंजीकरण हुआ है।

    जिले में 11,154 एकड़ क्षेत्र विशेष सत्यापन के अंतर्गत है, जिसमें से 844 एकड़ पहले ही सत्यापित हो चुका है। उधर, प्रदेश स्तर पर 3.91 लाख एकड़ क्षेत्र विशेष सत्यापन में है, जिसमें से 88,208 एकड़ का सत्यापन पूरा हो गया है।

    मेरी फसल मेरा ब्यौरा : जिला-वार स्थिति

    जनपद  किसानों की संख्या
    भिवानी 99,516 
    हिसार 1,05,331 
    सिरसा  1,04,920 
    महेंद्रगढ़  89,416 
    करनाल  65,335 

    किसानों की संख्या अनुसार सबसे पीछे जिले

    • फरीदाबाद : 4,915 किसान
    • पलवल : 35,620 किसान
    • सोनीपत : 35,428 किसान
    • पंचकूला : 9,489 किसान
    • गुरुग्राम : 21,944 किसान

    पोर्टल पर मंगलवार तक पंजीकृत क्षेत्रफल अनुसार शीर्ष जिले

    • सिरसा : 7,53,237 एकड़
    • हिसार : 6,08,847 एकड़
    • भिवानी : 5,51,505 एकड़
    • करनाल : 4,78,995 एकड़
    • फतेहाबाद : 4,62,075 एकड़

    पंजीकृत क्षेत्रफल अनुसार सबसे पीछे जिले

    • फरीदाबाद : 34,575 एकड़
    • पंचकूला : 48,796 एकड़
    • गुरुग्राम : 96,090 एकड़
    • रेवाड़ी : 2,31,124 एकड़
    • रोहतक : 2,16,713 एकड़

    महेंद्रगढ़ जिले में ब्लाॅकवार आंकड़े

    अटेली 12,134 किसान 40,094 एकड़
    कनीना 17,128 किसान 63,199 एकड़
    महेंद्रगढ़ 21,479 किसान 78,450 एकड़
    नंगल चौधरी 13,227 किसान 46,653 एकड़
    नारनौल 19,529 किसान 62,477 एकड़
    सतनाली 5,919 किसान 32,962 एकड़

    यह भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़ को लेकर हरियाणा सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, नारनौल से भेजी गई राहत सामग्री