Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: दिल्ली में AAP को झटका, जिलाध्यक्ष समेत इन सभी ने पार्टी से दिया त्यागपत्र, पढ़िए- क्या बताई वजह?

    AAP News दिल्ली में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपने सैकड़ों साथियों के मिलकर पार्टी को बॉय-बॉय कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे अभी तक पार्टी में पूरी जिम्मेदारी और लग्न के साथ काम कर रहे थे। अब उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र देने का निर्णय क्यों लिया है। इसकी वजह आगे खबर में पढ़ लीजिए।

    By Balwan Sharma Edited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 25 Jun 2024 05:04 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली में जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दे दिया है।

    जागरण संवाददाता, मंडी अटेली। आम आदमी पार्टी (AAP) के महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ मंगलवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

    इन सभी ने छोड़ दी आम आदमी पार्टी

    वहीं उनके साथ-साथ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय चोपड़ा, युवा के उपाध्यक्ष सोमवीर, ब्लॉक अध्यक्ष सरजीत एवं काफी संख्या में सर्किल इंचार्ज जिनमें ओमप्रकाश आर्य, दीपक शर्मा, कंवर सिंह, बीर सिंह,राम सिंह, महावीर सिंह, देशराज भोडी, जिला आफिसर इंचार्ज मनजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट प्रधान, विलेज इंचार्ज नितेश बेगपुर, रामरतन भीलवाड़ा, सोनू यादव, सुनील राव जिला पार्षद, राजपाल सिंह, सोनू सिंह, रामावतार आदि कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी को महेंद्र सिंह राता के साथ छोड़ने की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र सिंह राता ने पार्टी छोड़ते हुए कहा कि पूरी निष्ठा और लग्न से जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी थी उसे निभाने का अपने साथियों के साथ प्रयास किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी कि जिस विचारधारा से प्रभावित होकर महेंद्र सिंह राता ने अपने साथियों के साथ पार्टी ज्वॉइन की थी, वह अब उन्हें अनुकूल नहीं लग रही है।

    यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Bail: 'अपना दिमाग नहीं लगाया...', केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट ने और क्या-क्या कहा

    महेंद्र सिंह राता ने कहा कि समय के साथ पार्टी का शीर्ष नेतृव उस विचाराधारा से समझौता कर रहा है इसलिए वह पार्टी के साथ काम नहीं करना चाहते हैं और जल्द ही अपने साथियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके आगामी निर्णय लेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'यह समझ नहीं आत कि...' केजरीवाल को जमानत देने के फैसले पर दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, जेल में ही रहेंगे CM