Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahendragarh Weather: तेज आंधी से गिरे सैकड़ों पेड़, उखड़े बिजली के खंभे; शहर में पेड़ों तले दबे कई वाहन

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:22 PM (IST)

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इस सीजन का मानसून आगमन से पहले भीषण गर्मी का आखिरी दौर जारी है। इलाके पर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति में मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म हवाएं आगाज किये हुए हैं। सूर्य से आग बरस रही है और इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर गंभीर हीट वेव और प्रचंड गर्मी अपने तेवरों को तीखा किये हुए हैं।

    Hero Image
    महेंद्रगढ़ में तेज आंधी से गिरे सैकड़ों पेड़, उखड़े बिजली के खंभे

    जागरण संवाददाता, नारनौल। सोमवार दोपहर बाद आई तेज आंधी के चलते जहां सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए, वहीं इससे बिजली व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। हालांकि देर शाम तक बिजली निगम ने व्यवस्था को बहाल कर दिया। इस दौरान हलकी बूंदाबांदी भी आई, लेकिन इसके बावजूद भीषण आग उगलने वाली गर्मी से राहत नहीं मिली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमशः 45.2 डिग्री सेल्सियस और 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। साथ ही साथ नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश 34.0डिग्री सेल्सियस और 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य रात्रि तापमान से 9.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। जिले पर लगातार भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। 

    सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    यहां दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर बाद तापमान में बढ़ोतरी की वजह से कहीं कहीं हीट क्लाउड बनने से छिटपुट बूंदा-बांदी और तेज अंधड़ चला। नारनौल में कई पेड़ टूट कर गिर गए। इन पेड़ों के नीचे खड़े दुपहिया और चौपहिया वाहन भी दबने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए। शहर के महाबीर चौक और पुलिस लाइन के सामने खड़े पुराने बड़े पेड़ भी इस आंधी की वजह से ध्वस्त हो गए। 

    भीषण गर्मी का आखिरी दौर जारी

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इस सीजन का मानसून आगमन से पहले भीषण गर्मी का आखिरी दौर जारी है। इलाके पर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति में मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म हवाएं आगाज किये हुए हैं। सूर्य से आग बरस रही है और इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर गंभीर हीट वेव और प्रचंड गर्मी अपने तेवरों को तीखा किये हुए हैं। 

    अगले कुछ दिनों में गिरेगा तापमान

    सोमवार को भी हरियाणा एनसीआर में अनेक स्थानों पर दिन के तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गए हैं। हालांकि लगातार तापमान बढ़ने से कहीं-कहीं हीट क्लाउड बनने से छिटपुट बूंदा-बांदी और अंधड़ जैसी गतिविधियों को दर्ज किया गया है। आने वाले 24-48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

    ताजा पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

    एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब के आसपास बनने से   19-21 जून के दौरान सम्पूर्ण इलाके पर आंशिक बादल वाही और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों विशेषकर पंजाब से सटे जिलों पर इस मौसम प्रणाली का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर भी मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव ही रहेगा।