हरियाणा में यहां रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बेअसर, आम लोगों को नहीं हुई परेशानी
देशव्यापी हड़ताल के बावजूद नारनौल बस स्टैंड पर बस सेवा सामान्य रही। रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। अतिरिक्त बसों और कर्मचारियों की तैनाती से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। यात्रियों ने समय पर बस मिलने और यात्रा सुगमता से पूरी होने की बात कही।

जागरण संवाददाता, नारनौल। देशव्यापी हड़ताल के कारण कई संगठनों के द्वारा विभाग के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। तथा लघु सचिवालय नारनौल परिसर व अन्य स्थानाें पर जाकर सगंठनों के पदाधिकारियों ने बैठके की।
वक्ताओं ने धरने के दाैरान पदाधिकारियों ने संबोधित किया और अपनी को मांगों को पूरा करवाने को लेकर नारेबाजी की। हड़ताल को सभी विभागों के अधिकारियों पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी। ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे। तथा रोडवेज कार्यशाला में सुबह से ही डिपों के अधिकारी पुरे दिन मौजूद रहे।
हरियाणा रोडवेज नारनौल के महाप्रबधंक मनोज शर्मा ने हड़ताल से पहले ही पुरी तैयारी कर ली थी। ताकि हड़ताल के दौरान लोगों को बस यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हाे सके।
इसके लिये कल देर शाम को राेडवेज डिपाे में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ताकि सुबह 4 बजे पहली बस को बस स्टेंड से रवाना किया जा सके। रोडवेज की सभी बसें टाइमिगं के हिसाब से सुचारू रूप से चलाई जा सके।
उन्होनें बताया कि डिपो नारनाैल में 148 बसें बेड़े में है। बस यात्रियों को परेशानी ना हो सके। इसके लिये 9 बसों के अलग से फेरों को बढ़ाया गया। क्योंकि जिस बूथ पर बसें बाहर के डिपो से समय पर नारनौल बस स्टेंड के बुथ नही पहुची थी।
बस यात्रियों की भीड देखते हुये सुबह टाइमिगं के हिसाब से बसों को भेजा गया। सुबह 4 बजे से लेकर 8 बजे तक डिपों के अधिकारियों ने 32 बसों का रवाना किया था। इसके बाद सभी बसें निर्धारित समय से शाम तक चलती रही।
उनका मांगपत्र उच्च अधिकारियाें को भेज दिया। जिसके कारण संगठन के पदाधिकारियों ने हडताल नही की। हडताल का असर हरियाणा रोडवेज नारनौल बस स्टैंड पर नहीं पड़ा।
हड़ताल होने की सूचना मिली थी। इसलिए समय से पहले ही बस स्टैंड नारनौल पर पहुंच गया था। मुझको महेंद्रगढ़ रिस्तेदारी में जाना था। परन्तु बूथ पर पहुंचा तो रोडवेज की बस लगी हुई थी।
रमेश कुमार, मोहल्ला गुरूनानकपुरा वासी
मुझको डॉक्टर से जांच करवाने के लिये नीमराणा बस के द्वारा जाना है। बहरोड जाने के लिये बस स्टेंड पर सुबह 10 बजे आ गया था। परन्तु रोडवेज बस की बूथ पर खडी थी। मुझे बस यात्रा करने में परेशानी नहीं हुई तथा समय पर जाकर डॉक्टर से जांच करवा लूंगा।
राज कुमार, गांव नसीबपुर वासी
मुझको बस से रेवाड़ी बहन से मिलने के लिये जाना है। बस स्टैंड पर हड़ताल के दौरान अधिकारियों ने बुथ पर लगा रखी थी। मुझको बस यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नही है।
अंकित, गांव कुतबापुर वासी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।