Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Panchayat Election: ग्राम पंचायतों ने की एससी सीटों की आरक्षण सूची जारी

    By Balwan SharmaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 05:08 PM (IST)

    Haryana Panchayat Election पंचायती राज महानिदेशक ने कनीना खंड के ग्राम पंचायतों के एससी सीटों के आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी है। एससी वर्ग के लिए कनीना खंड की नौ सीटें निर्धारित की गई है शेष 44 ग्राम पंचायतों को महिला और पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है।

    Hero Image
    Haryana Panchayat Election: ग्राम पंचायतों ने की एससी सीटों की आरक्षण सूची जारी : जागरण

    महेंद्रगढ़, जागरण टीम: पंचायती राज महानिदेशक ने कनीना खंड के ग्राम पंचायतों के एससी सीटों के आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी है। कनीना खंड की बेवल, चेलावास, झीगावन, नानौता, सीगड़ा ग्राम पंचायत को अन्य पुरुष महिला के लिए रिजर्व किया है, जिसका सीधा तात्पर्य है कि इन सीटों पर महिलाएं चुनाव नहीं लड़ सकेंगी और केवल एससी पुरुष या थर्ड जेंडर ही चुनाव लड़ पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा भड़फ, झाड़ली, ककराला व रसूलपुर में एससी वर्ग की महिलाएं सरपंच का चुनाव लड़ सकेंगी। यह इनके लिए निर्धारित की गई है। एससी वर्ग के लिए कनीना खंड की नौ सीटें निर्धारित की गई है, शेष 44 ग्राम पंचायतों को महिला और पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है, जो 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।

    इसके अलावा बीसीए वर्ग के लिए अब खंड स्तर पर सीटों का निर्धारण होगा। इसमें कनीना खंड की बीसीए वर्ग की सर्वाधिक जनसंख्या वाली 12 ग्राम पंचायतों को चुना जाएगा और उनका ड्रा डाला जाएगा। जिसमें चार सीटें निर्धारित की जाएंगी। इन सीटों में भी 50 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण होगा।

    महानिदेशक पंचायती राज के आदेशानुसार जिस ग्राम पंचायत के सामने महिला लिखा है, वह महिला के लिए आरक्षित होगी। जिसके सामने अदर देन वूमेन लिखा है, वह पुरुष व ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित होगी।

    खंड के गांवों की सूची

    कनीना खंड में अगिहार, आनावास, बाघोत, भालखी, बुचावास, ढाणा, गागड़वास, गोमला, गुढा, झगड़ाेली, कपूरी, कैराना, खेड़ी, कोटिया, मोहनपुर, मुलाडायन, पड़तल, पोता, सेहलंग, सीहोर व स्याणा सरपंच ग्राम पंचायत उच्चत अदर देन वूमेन के लिए आरक्षित हैं। वही अकबरपुर, नांगल, बचीनी, बवानिया, भोजावास, छितरौली, धनोंदा, गाहडा, गोमली, इसराना, कैमला, करीरा, खरकड़ा बास, कोका, मानपुरा, मोड़ी, नांगल, पाथेड़ा, रामबास, सिगड़ी, सुंदरह, तलवाना व उन्हानी गांव शामिल हैं। इस बार कुछ सीटें ऐसी हैं, जिस पर महिलाएं चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।