गैंगस्टर पपला गुर्जर की महेंद्रगढ़ कोर्ट में हुई पेशी, 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
मोस्ट वांटेड बदमाश गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस पपला को नारनौल जेल से भारी पुलिस बल के साथ महेंद्रगढ़ कोर्ट लेकर आई। इस बीच पुलिस ने पूूरी चौकसी बरती।

महेंद्रगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा व राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड बदमाश गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस पपला को नारनौल जेल से भारी पुलिस बल के साथ महेंद्रगढ़ कोर्ट लेकर आई। पपला गुर्जर की पेशी के समय कोर्ट में जगह-जगह महेंद्रगढ़ जिले के पुलिस जवान तैनात थे।
पुलिस ने कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आने वाले लोगों को नहीं घुसने दिया गया। विक्रम उर्फ पपला की पेशी पूरी होने के बाद ही पुलिस कर्मियों ने आमजन को न्यायालय में प्रवेश करने दिया। वकीलों को छोड़कर किसी ओर को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। पेशी के वक्त महेंद्रगढ़ के एएसपी सिदांत जैन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस घेराबंदी के बीच दोपहर में पपला को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने पपला को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड पूरा होने के बाद पपला को 11 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
2017 कोर्ट में पेशी के दौरान पपला को छुडा ले गए थे उसके साथी
विक्रम उर्फ पपला के खिलाफ महेंद्रगढ़ जिले में हत्या के कई मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में पपला कई दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा था। लेकिन पुलिस ने पपला व उसके साथ वीरेंद्र उर्फ झुत्थर को गिरफ्तार कर लिया। मगर महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान सन 2017 उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर छुड़ाकर ले गए थे। इस घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
इस फायरिंग में एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 6 सितंबर 2019 को वह अपने कई साथियों के साथ राजस्थान राज्य के बहरोड शहर में पकड़ा गया था। पपला की गाड़ी में करीब 31 लाख रुपये की नकदी भी मिली थे।
अगले दिन सुबह उसके साथी बदमाश एके-47 हथियार से लैस होकर आए और थाने में अंधाधुंध फायरिंग कर पपला को छुडा ले गए थे। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने पपला पर पांच लाख रूपये का इनाम रखा था। कई महिनों तक पपला राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। आखिरकार पपला को राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर एक फ्लैट से उसकी प्रेमिका जिया के साथ गिरफ्तार कर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।