नारनौल अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू, आधार कार्ड के पते से होगी गांव की पहचान
नारनौल मंडी में 2 और 3 नवंबर को बाजरे की सरकारी खरीद का गांववार शेड्यूल जारी किया गया है। किसानों ...और पढ़ें

नारनौल मंडी: बाजरे की खरीद शुरू
HighLights
नारनौल मंडी में 2-3 नवंबर को बाजरे की खरीद।
आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसार होगी खरीद।
निर्धारित गांवों के किसान ही लाएं अपनी फसल।
जागरण संवाददाता, नारनौल। नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर दो और तीन नवंबर का गांववार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। किसानों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी बाजरे की फसल मंडी में लेकर पहुंचना होगा।
खास बात यह है कि खरीद के लिए किसान के आधार कार्ड में दर्ज पते को ही गांव की पहचान का आधार माना जाएगा। ऐसे में किसानों को मंडी पहुंचने से पहले अपने गांव की निर्धारित तारीख जरूर जांच लेनी चाहिए।
मार्केट कमेटी के प्रधान ने क्या कहा?
मार्केट कमेटी के प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि दो नवंबर सोमवार को दौचाना, खत्रीपुर, खोड़मा, किरारोद अफगान और कोजिदां गांव के किसानों से बाजरे की खरीद की जाएगी। वहीं, तीन नवंबर मंगलवार को कुलताजपुर, कुतबापुर, लहरोदा, महरमपुर और मकसूसपुर गांव के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
प्रशासन की ओर से की गई किसानों से अपील
मंडी प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अपने आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसार निर्धारित दिन ही बाजरे की फसल लेकर मंडी पहुंचें। निर्धारित शेड्यूल का पालन करने से खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित रहेगी और किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।