विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल के चिण्डालिया मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत; साथी घायल

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:17 AM (IST)

नारनौल के चिण्डालिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Road accident
Road accident

HighLights

  1. नारनौल के चिण्डालिया मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर।

  2. हादसे में एक युवक सन्नी की मौके पर मौत।

  3. घायल राजू की शिकायत पर अज्ञात चालक पर केस।

जागरण संवाददाता, नारनौल। सदर थाना क्षेत्र के चिण्डालिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 19 नवंबर को हुआ। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में दोनों युवक घायल

शेखपुरा निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-कामगारी करता है। 19 नवंबर को वह अपने गांव के दोस्त सन्नी के साथ मोटरसाइकिल पर शेखपुरा से चिण्डालिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहा एक मोटरसाइकिल चालक उनकी साइड में आ गया और उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।

शव को नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया

हादसे के बाद राजू की मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर चार चोटें दर्ज की गई हैं। सिर और चेहरे की जांच, एक्स-रे सहित विशेषज्ञों की राय के लिए चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया है। वहीं, सन्नी के शव को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया।

अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने राजू की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर नारनौल में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों और आरोपित चालक की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- नारनौल में वेडिंग सीजन का ग्रैंड आगाज, 20-21 नवंबर को 780 जोड़े लेंगे सात फेरे; मार्च 2027 तक बुक हुए मैरिज हॉल

यह भी पढ़ें- नारनौल में न्याय के मंदिर में रिश्वतखोरी, फैसले की सर्टिफाइड कॉपी के लिए मांग रहा था घूस; ACB ने दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।