मंजू कौशिक को भारत सरकार ने दिया राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में शुक्रवार देर शाम समाजसेविका मंजू कौशिक को राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में शुक्रवार देर शाम समाजसेविका मंजू कौशिक को राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले, उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत खरड़, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते व मिजोरम के पूर्व गवर्नर हमोलत रतन की मौजूदगी में प्रदान किया गया। यह गौरव सम्मान प्राप्त करने वाली मंजू कौशिक हरियाणा की पहली महिला है।
बता दें कि मंजू कौशिक वर्ष 1998 से समाज कार्यो में लगी हुई हैं। इन्होंने विशेषकर राज्य में कन्या भ्रूण की हत्या रोकने, महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने, उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए पांच वर्ष तक दिन रात मेहनत कर कार्य किए है। वर्ष 2008 में उनके द्वारा कन्या के जन्म पर लड़के के जन्म की तरह कुआं पूजन की प्रारंभ की गई प्रथा से आम नागरिकों की लड़कियों की सोच में विशेष बदलाव आया है।
इनके सामाजिक कार्यों को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने चीन तथा जापान जैसे देशों में भी भारतीय महिलाओं के ²ष्टिकोण को सार्थक उठाने के लिए भेजा। इससे पूर्व भी मंजू कौशिक को कार्य अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2018 में राज्य महिला सम्मान का श्रेष्ठ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
मंजू कौशिक को फिलिप्स ब्रेवरी अवार्ड, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, राज्य युवा पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान जैसे 50 से भी अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके है। मंजू कौशिक को कानोड समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गौड़, दयाशंकर तिवाड़ी, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता, बाल चरित्र निर्माण के प्रधान रमेश टांक, महिला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना तिवाड़ी सहित कई संस्थाओं ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।