विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल: अनाज मंडी की ओर दो करोड़ से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी राहत

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:54 AM (IST)

मंडी अटेली में नए बस स्टैंड से पुराने बस अड्डे मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान होगा। अनाज मंडी की ओर दो करोड़ रुपये की लागत से नया नाला बनेगा।

अटेली की तस्वीर जहां नए नाले का निर्माण होना है। जागरण

अटेली की तस्वीर जहां नए नाले का निर्माण होना है। जागरण

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (नारनौल)। बारिश होते ही नए बस स्टैंड से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भरने की समस्या से अब शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस मार्ग पर अनाज मंडी की ओर भी करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पानी निकासी का नाला बनाया जाएगा।

इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। इससे पहले सड़क की दूसरी ओर नाले का निर्माण करवाया जा चुका है। अब दोनों ओर नाले बनने से इस मार्ग पर पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी।

दरअसल, नए बस स्टैंड से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाला यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्तों में शामिल है। बारिश के दिनों में यहां पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार नए बस स्टैंड के आसपास जलभराव इतना बढ़ जाता था कि सड़क से आवागमन तक बाधित हो जाता था।

जलभराव की समस्या के समाधान क्या है?

इससे बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ दुकानदारों और आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पहले सड़क की अनाज मंडी से दूसरी ओर पानी निकासी के नाले का निर्माण करवाया गया था।

अब अनाज मंडी की तरफ भी नाला बनाने के लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इस नाले का निर्माण होने के बाद सड़क के दोनों ओर पानी निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बरसात के दौरान जमा होने वाले पानी की निकासी आसान होगी और सड़क पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका कम होगी।

नगरपालिका सचिव का क्या कहना है?

नगरपालिका सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि अनाज मंडी की ओर नाला निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। पहले सड़क की दूसरी ओर नाला बनाया जा चुका है। अब इस तरफ भी नाला बनने से दोनों ओर पानी निकासी की व्यवस्था हो जाएगी।

इससे नए बस स्टैंड के आसपास जलभराव की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। यदि दोनों ओर की निकासी व्यवस्था सुचारू हो जाती है तो बरसात के दौरान इस मार्ग पर आवागमन बाधित होने की पुरानी समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- नारनौल: किरायेदार रखने से पहले जरूर कराएं पुलिस वेरिफिकेशन, लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- नारनौल डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें, दिल्ली-जयपुर और ग्रामीण रूटों पर सफर होगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।