विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला नाबालिग, महेंद्रगढ़ पुलिस ने 30 मिनट में खोज निकाला

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:05 PM (IST)

पिता की डांट से नाराज होकर घर से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को महेंद्रगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ...और पढ़ें

स्वजन ने महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया। एआई इमेज

स्वजन ने महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया। एआई इमेज

HighLights

  1. पिता की डांट से नाराज होकर नाबालिग घर से भागा।

  2. डायल-112 टीम ने 30 मिनट में बच्चे को ढूंढा।

  3. महेंद्रगढ़ पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सुरक्षित सौंपा।

जागरण संवाददाता, कनीना (महेंद्रगढ़)। घर से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को डायल-112 की ईआरवी-0467 टीम ने आधी रात को तत्परता दिखाते हुए महज 30 मिनट में सकुशल तलाश लिया। पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर स्वजन ने महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।

डायल-112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नाबालिग बच्चा शाम करीब 7:30 बजे घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे के नहीं मिलने से चिंतित स्वजन ने रात करीब 12 बजे डायल-112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी।

लोकेशन ट्रेस करना संभव नहीं था

सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने ईआरवी-0467 टीम को मौके पर भेजा। टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजन से बच्चे के हुलिये और अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई तथा तलाश शुरू कर दी।

बच्चे के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करना संभव नहीं था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर तलाश की।

पिता की डांट से नाराज होकर भागा

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम रहा कि महज 30 मिनट में बच्चे को गांव भोजावास से सकुशल तलाश लिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चे की काउंसलिंग की तो सामने आया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था।

इस पूरी कार्रवाई में ईआरवी-0467 के ईएचसी संदीप, सिपाही अजीत और एसपीओ पवन की अहम भूमिका रही। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर स्वजन ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए महेंद्रगढ़ पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

यह भी पढ़ें- नारनौल में चाय पीते ही बिगड़ी युवक की हालत, अगले दिन मौत; पत्नी-भाभी पर जहर देने का आरोप

यह भी पढ़ें- नारनौल में युवक की संदिग्ध मौत, चाय पीते ही बिगड़ने लगी थी तबीयत; पत्नी पर लगा जहर देने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।