Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प सब को लेना चाहिए: मंजू कौशिक

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 28 Mar 2022 07:00 PM (IST)

    परिवार के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या नहीं किए जाने का संकल्प लेना चाहिए।

    Hero Image
    गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प सब को लेना चाहिए: मंजू कौशिक

    संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: परिवार के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या नहीं किए जाने का संकल्प लेना चाहिए। जिस राष्ट्र में कन्या का सम्मान होता है, वह राष्ट्र सदैव उन्नति की और अग्रसर रहता है। गांव सिगडा में राजसिंह के यहां जन्मी उनकी पोत्री के जन्म को पर्व के रूप में मनाने पर राष्ट्रीय युवा सम्मान से सम्मानित जिला बाल कन्याण समिति की चेयरपर्सन मंजू कौशिक ने कही। गांव सिगडा में संतोष पत्नी रवि ने पांच मार्च को एक कन्या को जन्म दिया। इस अवसर पर नवजात शिशु के दादा राजसिंह व दादी शारदा ने परिजनों के साथ मिलकर घर में लड़के की तरह कुआं पूजन का आयोजन किया। वहीं ननिहाल पक्ष से नवजात शिशु के नाना लालसिंह, नानी उमिला, मामा तिलकराज व पवन द्वारा लड़के के जन्म की तरह छुछक देकर समाज को संदेश दिया। राज्य में कन्या जन्म पर कुआं पूजन करने की प्रथा प्रारंभ करने वाली मंजू कौशिक ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि सरकार के साथ-साथ हम सब मिलकर गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का बीड़ा उठाएंगे। इस अवसर पर डा. संतोष यादव केला देवी अस्पताल में भी नवजात कन्या को आशीर्वाद देते हुए संदेश दिया कि लड़का लड़की में भेदभाव खत्म होना ही चाहिए। इस अवसर पर मनीषा सैनी नारनौल, बलराज, अशोक आनावास, सूबेसिंह मालड़ा, अनिल प्रागपूरा, चाचा मोनू, बुआ सोनू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नवजात कन्या को आशीर्वाद देकर परिवार को नई पहल के लिए शुभकामनाएं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें