नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के घर ED की रेड, गैंगस्टर चीकू से कनेक्शन की जांच
नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी अंकुश गोयल के आवास पर छापा मारा है। यह कार्रवाई गैंगस्टर चीकू ...और पढ़ें

दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम सुबह नौ बजे से लगातार दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है।
HighLights
नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के आवास पर ईडी का छापा।
गैंगस्टर चीकू से संबंध और अवैध शराब मामले से जुड़े तार।
सीआईएसएफ सुरक्षा में परिसर सील, दस्तावेजों की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने गुरुनानक पुरा मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध शराब व्यापारी अंकुश गोयल के निवास पर छापा मारा। दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम सुबह नौ बजे से लगातार दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है।
2025 के एक मामले में भी आया था नाम
शुरुआती जानकारी के अनुसार, शराब कारोबारी का संपर्क गैंगस्टर चीकू से होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा साल 2025 में गुरुग्राम में पकड़ी गई अवैध विदेशी शराब के मामले से भी इस कार्रवाई के तार जुड़ते दिख रहे हैं। व्यापारी का मुख्य कारोबार गुरुग्राम में भी फैला हुआ है।
बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी
सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को कारोबारी के घर के बाहर तैनात किया गया है। टीम ने परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया है। इससे बाहरी लोगों का प्रवेश बंद है और अंदर मौजूद सदस्यों को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। फिलहाल, ईडी के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।