विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल में 34 साल पुराने 59 सरकारी क्वार्टरों की बदलेगी सूरत, मरम्मत पर खर्च होंगे 42 लाख; बदलेंगे खिड़की-दरवाजे

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:15 AM (IST)

नारनौल में बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निक के 34 साल पुराने 59 आवासीय क्वार्टरों की 42.36 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत की जाएगी। इसमें खिड़की-दरवाजों सहित अन्य टूट-फूट को दूर कर भवनों को नया रूप दिया जाएगा।

बीकेएन राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में बने सरकारी आवास । सौ- काॅलेज

 बीकेएन राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में बने सरकारी आवास । सौ- काॅलेज

HighLights

  1. 34 साल पुराने 59 आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत होगी।

  2. मरम्मत पर 42.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

  3. कार्य सहकारी श्रम एवं निर्माण सोसायटियों को मिलेगा।

जागरण संवाददाता, नारनौल। करीब साढ़े तीन दशक पहले बने आवासीय क्वार्टरों में अब समय के साथ आई टूट-फूट को दूर करने की तैयारी है। बाबा खेतानाथ (बीकेएन) राजकीय पालिटेक्निक में वर्ष 1992 में बनाए गए 59 आवासीय क्वार्टरों की विशेष मरम्मत पर 42.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विशेष मरम्मत करवाने की तैयारी की

इनमें संस्थान के प्रिंसिपल आवास सहित स्टाफ सदस्यों के रहने के लिए बनाए गए क्वार्टर शामिल हैं। खास बात यह है कि इन भवनों की हर साल सामान्य मरम्मत तो होती रही, लेकिन कई क्वार्टरों के खिड़की-दरवाजे खराब हो चुके हैं। अब विभाग ने नियमित रखरखाव से आगे बढ़कर विशेष मरम्मत करवाने की तैयारी की है।

वार्षिक मरम्मत के बावजूद कई जगह समस्याएं

करीब 34 साल पुराने इन आवासों में लंबे समय से कर्मचारी और अधिकारी रहते आए हैं। लगातार उपयोग और समय के प्रभाव से भवनों के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है। वार्षिक मरम्मत के बावजूद कई जगह समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में अब विशेष बजट से आवासीय परिसर की स्थिति सुधारने की योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के नारनौल डिवीजन ने इसके लिए 42 लाख 36 हजार 133 रुपये का टेंडर जारी किया है।

सामान्य ठेकेदारों के बजाय सोसायटियों को मिलेगा मौका

इस टेंडर में एक महत्वपूर्ण शर्त भी जोड़ी गई है। करीब 42 लाख रुपये का यह कार्य सहकारी श्रम एवं निर्माण (लेबर एंड कंस्ट्रक्शन) सोसायटियों के लिए आरक्षित किया गया है। हरियाणा सरकार की एक करोड़ रुपये तक के कुशल कार्य सहकारी श्रम एवं निर्माण सोसायटियों को देने संबंधी अधिसूचना के तहत यह प्रावधान रखा गया है। सोसायटियों को बोली के साथ सहकारिता विभाग से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। टेंडर में इसे पहली बार सोसायटी संबंधी शर्त लागू होने के रूप में भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- नारनौल: अनाज मंडी की ओर दो करोड़ से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- नारनौल: किरायेदार रखने से पहले जरूर कराएं पुलिस वेरिफिकेशन, लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।