कलायत में जन महापंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज लेंगी हिस्सा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तालमेल कमेटी के आह्वान पर 108 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नारनौल: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तालमेल कमेटी के आह्वान पर 108 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। जिला प्रधान कृष्णा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को जन संगठनों की विशाल जन महापंचायत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री कमलेश ढाढा के विधानसभा क्षेत्र कलायत में होंगी। जिसे संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे।
यह जन महापंचायत अपने आप में ऐतिहासिक होगी। कलायत महापंचायत में जिला भर से आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स भारी संख्या में भाग लेंगी। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि प्रदेश की हमारी बहन बेटियों को सरकार अकेली समझने की भूल ना करें। आंदोलन की इस विषम परिस्थितियों में मोर्चा व तमाम जन संगठन आंदोलनरत कर्मियों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं। धरने को एआइयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत, संतोष ढिल्लो, शेर सिंह, विजय यादव, सावित्री, कमलेश, माया, कृष्णा कुमारी प्रेम, शारदा, उमा, राजकुमारी, जया, बलजीत, कमलेश, सरला, मोनिका, मनीषा, ममता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।