महेंद्रगढ़: जिले के पांच डाकघरों में आधार अपडेट की सुविधा शुरू, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
महेंद्रगढ़ जिले के पांच डाकघरों में अब आधार कार्ड अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। नागरिक सुबह 9 बजे से ...और पढ़ें

महेंद्रगढ़ जिले के इन पांच डाकघरों में मिलेगी सुविधा। एआई-इमेज
HighLights
महेंद्रगढ़ जिले के पांच डाकघरों में आधार अपडेट सुविधा।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगी सेवा।
नागरिकों को अब आधार अपडेट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
जागरण संवाददाता, नारनौल। आधार कार्ड में संशोधन या आवश्यक जानकारी अपडेट करवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। डाक विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ जिले के पांच डाकघरों में आधार अपडेटेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
इन केंद्रों पर नागरिक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आधार से संबंधित आवश्यक अपडेट करवा सकेंगे। मुख्य पोस्टमास्टर ब्रह्म प्रकाश यादव ने बताया कि नारनौल मुख्य डाकघर मंडल के अंतर्गत नारनौल मुख्य डाकघर सहित चार उपडाकघरों में यह सुविधा दी जा रही है।
इनमें नांगल चौधरी उपडाकघर, पुरानी कचहरी नारनौल, अटेली मंडी उपडाकघर और महेंद्रगढ़ उपडाकघर शामिल हैं। सभी पांचों केंद्रों पर आधार अपडेटेशन के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
इन पांच स्थानों पर मिलेगी सुविधा
आधार अपडेट करवाने के लिए नागरिक नारनौल मुख्य डाकघर, नांगल चौधरी उपडाकघर, पुरानी कचहरी नारनौल, अटेली मंडी उपडाकघर और महेंद्रगढ़ उपडाकघर में पहुंच सकते हैं। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय के दौरान आधार अपडेटेशन का कार्य किया जाएगा।
शिकायत के लिए दो मोबाइल नंबर जारी
मुख्य पोस्टमास्टर ब्रह्म प्रकाश यादव ने बताया कि आधार अपडेटेशन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर नागरिक संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। नारनौल मुख्य डाकघर में आधार से संबंधित समस्या या शिकायत के लिए पोस्टमास्टर के मोबाइल नंबर 9813218388 पर संपर्क किय जा सकता है।
वहीं नांगल चौधरी, पुरानी कचहरी नारनौल, अटेली मंडी और महेंद्रगढ़ उपडाकघर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए सहायक अधीक्षक डाकघर (एएसपी), नारनौल उपमंडल के मोबाइल नंबर 95303-70581 पर संपर्क किया जा सकता है।
ब्रह्म प्रकाश यादव ने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी डाकघर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। डाक विभाग का प्रयास है कि नागरिकों को उनके आसपास ही सरल और सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।