Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचगव्य से ठीक हो सकती है बीमारियां

    - संवाद सहयोगी,कनीना :'¨हदू धर्म में गाय का विशेष महत्व बताया गया है। ¨हदुओं ने गाय को मां का दर्ज

    By Edited By: Updated: Fri, 27 Nov 2015 05:42 PM (IST)

    -

    संवाद सहयोगी,कनीना :'¨हदू धर्म में गाय का विशेष महत्व बताया गया है। ¨हदुओं ने गाय को मां का दर्जा दिया है। ये विचार कनीना में पशुओं का आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार करने वाले विक्की पंसारी ने गायों की सेवा उपरांत व्यक्त किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी इस बात को समझ नहीं रही है कि गाय में ऐसा क्या है जिस कारण हजारों सालों से हम इसकी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देसी गाय हमें पंचगव्य देती है जिसका उपयोग कई तरह की बीमारियों में किया जा सकता है जिसके गोबर और मूत्र का भी उपयोग करके देसी खाद अगरबत्ती मच्छर भगाने की दवा कीटनाशक आदि बनाकर उपयोग किया जा सकता है। जिसके उपयोग से यहां फसलों में तो फायदा होता है। साथ में पर्यावरण को भी लाभ होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गोमांस और वध पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिससे अब आने वाले समय में गाय की संख्या में इजाफा होगा। किसान को उन्होंने समझाते हुए कहा कि गाय एक चलता फिरता चिकित्सालय है। किसान को आधुनिकता को त्याग कर और बुजुर्गों के तजुर्बे याद करने होंगे और देसी खाद की उपयोगिता को समझना होगा। रासायनिक खाद बीज दवा के प्रयोग से जहां किसान दिनों-दिन कर्ज में डूबता जा रहा है और साथ ही सैकड़ों प्रकार की बीमारियों को पाल रहा है अगर किसान एक देसी गाय का पालन करें तो एक गाय से एक किसान एक एकड़ जमीन के लिए जहां खाद और कीटनाशक बना सकता है साथ ही जमीन की उर्वरक शक्ति को भी बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि गाय हमारे जीवन में विशेष महत्व रखती है अगर हम गाय का पालन नहीं कर सकते तो कम से कम सप्ताह में एक बार गोशाला नंदी शाला में जरूर जाना चाहिए वहां जाकर गाय की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय का दूध एक ऐसा रसायन है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है, पाचन क्रिया यादाश्त, हड्डियों और मांसपेशियों का विकास करता है। वहीं घी गाय का घी में कोलस्ट्रोल बहुत कम होता है जो शरीर में फेट नहीं बढ़ने देता शरीर पर मालिश के लिए बेहतरीन नजला जुकाम जैसी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है।

    गाय के गोबर में हजारों गुण पाए जाते हैं। गाय के गोबर में करोड़ों सूक्ष्मजीव होते हैं जो फसलों के लिए काफी लाभप्रद है साथ ही यह जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि गाय का पेशाब हृदयरोग, शुगर मोटापा में फायदा पहुंचाता है। किसान इनका उपयोग करके अपनी फसलों को विकास कर सकता है साथ में रासायनिक खाद एवं दवाइयों से बचा जा सकता है।