त्योहर की तरह मनाया गया प्रेरणा वृद्धाश्रम में विश्व वृद्ध दिवस
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में विश्व वृद्ध दिवस एक त्योहार की तरह मनाया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में विश्व वृद्ध दिवस एक त्योहार की तरह मनाया गया। भारतीय संस्कृति के अनुसार बुजुर्गों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर आश्रम में कुवि से सेवानिवृत्त वयोवृद्ध वरिष्ठ बुद्धिजीवी एवं आध्यात्मिक समाजसेवी प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा और हरियाणा ग्रंथ अकादमी के सेवानिवृत्त निदेशक डा. विजय दत्त शर्मा का आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम आश्रम में बने शहीदी स्मारक पर देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उसके उपरांत आश्रम में भारतीय संस्कृति के अनुसार बुजुर्गों को पगड़ी बांधकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जयभगवान सिगला के साथ प्रेरणा के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया।
सिगला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रमुख उत्सव वृद्धों एवं बुजुर्गों का सम्मान करना है जो आज प्रेरणा वृद्धाश्रम में मना रहे हैं। सिगला ने बताया कि इसी के साथ हरियाणा ग्रंथ अकादमी के निदेशक रहे डा. विजय दत्त शर्मा को भी आश्रम में सम्मानित किया गया। डा. हिम्मत सिंह सिन्हा ने कहा कि आज उनके लिए बहुत ही खुशी है और साथ ही आश्चर्य है कि हरियाणा के सबसे बड़े चावल व्यवसायी एवं उद्योगपति जयभगवान सिगला समाजसेवा ही नहीं कर रहे बल्कि अपनों से ठुकराए बुजुर्गों की प्रेरणा वृद्धाश्रम में सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर आशा सिगला, डा. मधु मल्होत्रा, ममता सूद, हरबंस कौर, हरकेश पिपासा, सुनील कुमार मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।