Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ की थी पति की हत्या, सात माह बाद गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:52 AM (IST)

    पिहोवा के गांव सयाना सैदा के शिवचरण की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पत्नी ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ की थी पति की हत्या, सात माह बाद गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिहोवा के गांव सयाना सैदा के शिवचरण की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। आरोपितों ने बाद में शव गुहला के पास ड्रेन में फेंक दिया था। महिला मुख्य आरोपित के घर पर काम करती थी और यहां दोनों के बीच संबंध बन गए थे। थाना पिहोवा सदर पुलिस ने शिवचरण हत्याकांड के करीब सात माह बाद पर्दाफाश करते हुए आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।महिला का प्रेमी और उसका भतीजा अभी फरार हैं। एसपी राजेश दुग्गल ने शनिवार को ब्लाइंड मर्डर का पटाक्षेप किया है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को ओमप्रकाश वासी सयाना सैदा ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उसका लड़का शिवचरण 29 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल पर कहीं गया था। वह इसे बाद वापस नहीं आया। पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को 31 मार्च गुहला बाईपास के पास ड्रेन में शिवचरण का शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेजा था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या की धारा 302 जोड़ ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शक पर शुरू जांच में मिली सफलता

    निरीक्षक विक्रम सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार व धर्मपाल की टीम ने साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के कुछ लोग शिवचरण की हत्या के बाद अपने घर पर हाजिर नहीं रह रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली कि कुलजिद्र सिंह वासी सयाना सैदा अपने गांव आया हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपित कुलजिद्र सिंह को गुप्त सुचना के आधार पर बस अड्डा स्याना सैदा से काबू करके पूछताछ की। उसने प्राथमिक पूछताछ में हत्या करने के आरोपों को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने मुख्त्यार सिंह, उसके भतीजे गोपी के साथ शिवचरण की खेतों में परने से गला घोंटकर हत्या की थी। इसमें उसकी पत्नी पिकी भी शामिल थी। उन्होंने बाद में शव गुहला बाईपास के पास ड्रेन में फेंक दिया था।

    परिवार दोनों पर करता था शक

    आरोपित ने कबूला कि शिवचरण की पत्नी मुख्त्यार सिंह के घर काम करती थी। यहां उसके मुख्त्यार सिंह के साथ संबंध बन गए थे। शिवचरण और उसके परिवार के लोग उन दोनों पर शक करते थे। मुख्त्यार सिंह ने अपने भतीजे गोपी के साथ मिलकर शिवचरण की हत्या करने का फैसला लिया। इसमें उसकी पत्नी पिकी का भी हाथ था और उसको भी शामिल कर लिया था। पुलिस ने इसके बाद शिवचरण की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपित कुलजिद्र सिंह को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।