Move to Jagran APP

विज के निशाने पर एक फिर पुलिस, अब कुरुक्षेत्र में ली क्‍लास

हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज ने श्‍ुाक्रवार को एक बार फिर पुलिस को निशाने पर लिया। ससुराल वालों के उत्‍पीड़न की शिकार महिला की शिकायत नहीं सुनने पर वह यहां जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पुलिस अधिकारियों पर बिफर पड़े।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2015 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2015 11:34 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने श्ुाक्रवार को एक बार फिर पुलिस को निशाने पर लिया। ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकार महिला की शिकायत नहीं सुनने पर वह यहां जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पुलिस अधिकारियों पर बिफर पड़े।

loksabha election banner

विज को गुस्से में देख अधिकारियों के होश उड़ गए। पिछल हफ्ते ही फतेहाबाद में इसी तरह की बैठक में उनका वहां की महिला एसपी से विवाद हो गया था। यह मामला सुर्खियों में रहा था और एसपी का इस कारण तबादला कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : महिला एसपी से भिड़ें अनिल विज, मिला करारा जवाब

इस बैठक की शुरूआत ही पुलिस की शिकायत से हुई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह क्या हो रहा है, पुलिस लोगों की शिकायत पर सही कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने जिला उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन की तरह इशारा करते हुए कहा कि डीसी साहब यह क्या हो रहा है? डीसी ने किसी तरह मामला संभाल लिया और इन मामलों पर ध्यान देने की बात कही।

कुरुक्षेत्र में कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनिल विज से गुहार लगाती महिला।

बैठक के अंत में विज जैसे ही उठने वाले थे कि एक महिला गुहार लगाते हुए आगे पहुंच गई। उसने आराेप लगाया कि ससुराल वालों ने उससे उसका बच्चा छीन लिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें : मंत्री विज से उलझने वाली महिला एसपी संगीता कालिया का तबादला

यह सुनते ही अनिल विज एकदम से उखड़ गए। उन्होंने शाहाबाद के डीएसपी से कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्यों नहीं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया? क्या प्रदेश में ऐसे ही बेटियां रोती रहेंगी। बिज की तेज आवाज सुनकर डीएसपी सकपका गए। विज ने कहा कि आज ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर महिला को उसका बच्चा दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें : अनिल विज का अब राज्यमंत्री सैनी से टकराव

विज ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मामले में समय कार्रवाई नहीं होना गंभीर बात है और वह इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को भी नहीं छोड़ेंगे।

कुरुक्षेत्र की शिवानी ने विज से शिकायत करते हुए कहा कि उसकी शादी पिछले वर्ष शाहाबाद में हुई थी। उसने जुलाई में दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद उसके ससुराल वालों ने उसके बेटों को छीन लिया तथा उसको घर से निकाल दिया। एक बच्चे को वह किसी तरह अपने साथ ले जाने में सफल रही जबकि दूसरा बच्चा ससुराल वालों के पास है।

यह भी पढ़ें : अनिल विज का एक और धमाका, जासूसी करते सीआइडी कर्मी को पकड़ा

उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने दूसरे बच्चे को लेने के लिए अपने ससुराल गई तो ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। इसकी शिकायत उसने पुलिस में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने विज से गुहार लगाई कि उसका बच्चा उसे वापस दिलाया जाए तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.