Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र के तीन विद्यार्थियों ने कोयंबटूर में फहराया विजय पताका

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 06 Mar 2019 07:06 AM (IST)

    जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र कोयंबटूर में 36 घंटे तक नान स्टाप डिजिटल प्रोग्रामिग करने की प्रतियोगिता में जेएमआइटी कॉलेज रादौर के छह छात्रों की टीम का चयन हुआ है जिन्होंने एक डिजिटल समस्या का समाधान निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    कुरुक्षेत्र के तीन विद्यार्थियों ने कोयंबटूर में फहराया विजय पताका

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोयंबटूर में 36 घंटे तक नान स्टाप डिजिटल प्रोग्रामिग करने की प्रतियोगिता में जेएमआइटी कॉलेज रादौर के छह छात्रों की टीम का चयन हुआ है, जिन्होंने एक डिजिटल समस्या का समाधान निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया गया है। इन छह विद्यार्थियों में से तीन कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र निवासी आयुष मदान, दीपांकुरी सिंहल और अर्श ने बताया कि उन्होंने अर्चित, उमेशा व गीतिक के साथ मिलकर स्मार्ट इंडिया हैकथान प्रतियोगिता में भाग लिया था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश में विभिन्न तकनीकी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए देश भर के 26 शहरों में पहली बार स्मार्ट इंडिया हैकथान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस हैकथान में दो लाख विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिग से मुखातिब हुए थे। न्यू इंडिया स्मार्ट इंडिया की योजना के तहत छात्रों में तकनीकी कौशल विकास व डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अनेक छात्रों का चयन किया गया, जिसके तहत दो तीन मार्च को नान स्टाप डिजिटल प्रोग्रामिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner