Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र पहुंचते ही अब मिलेगा कर्म ही पूजा का संदेश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:11 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कर्मभूमि कुरुक्षेत्र में पहुंचते ही अब कर्म ही पूजा का संदेश मि ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

    कर्मभूमि कुरुक्षेत्र में पहुंचते ही अब कर्म ही पूजा का संदेश मिलेगा। मिलेनियम स्कूल के प्रबंधकों ने पिपली सेक्टर 3 के सामने पुल पर अंकित करने का काम किया है। इस कार्य के लिए सारा बजट स्कूल द्वारा ही वहन किया गया है और इस पर महाभारत थीम को भी दर्शाने का अनोखा प्रयास किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक सुभाष सुधा ने सुंदरीकरण प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों द्वारा 4 दिन में फ्लाई ओवर के नीचे पें¨टग, महाभारत थीम पर पें¨टग व कर्म ही पूजा का संदेश अंकित करने के साथ-साथ सौंदर्यकरण के कार्य को पूरा करके कुरुक्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगाने का अनोखा कार्य किया है। इस मौके पर स्कूल के ¨प्रसिपल डा. एके ¨सह, डारेक्टर मयंक भारद्वाज, सतीश कुमार, पूजा छाबड़ा, मोनिका सैनी, कुलप्रीत सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

    ------------

    फोटो संख्या : 33

    विधायक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    रोटरी क्लब की तरफ से ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर यादगारी राष्ट्रीय ध्वज कार्य को पूरा किया है। विधायक सुभाष सुधा ने इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया। रोटरी क्लब की तरफ से ब्रह्मसरोवर पर राष्ट्रीय ध्वज का रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर ¨सह, सीईओ केडीबी डा. गौरव अंतिल, रोटरी क्लब के प्रधान रु¨पद्र, डा. नरेंद्र पाल गुप्ता, कुसुम ¨सगला, उषा गोयल, अजय मदान, डा. विवेक ललित, वरुण गुप्ता, जितेन्द्र ढींगड़ा, आनंद बजाज, विनित गर्ग, अमित अरोड़ा, अजय बजाज, सतपाल खुराना, आशीष सभ्रवाल, रंजन शर्मा, संजीव छाबड़ा आदि मौजूद थे।

    ---------

    जयपुर के कलाकार कर रहे पर्यटकों का मनोरंजन

    गीता जयंती महोत्सव में जयपुर से आए कलाकार अपनी कलाओं से पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रहे है। मेले में अलग-अलग स्थानों पर घूम कर ये कलाकर बंदर, आदिवासी, जोकर, चार्ली, ¨जद का रूप धारण कर लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर रहे है। जयपुर से आए महमूद ने कभी बंदर बनकर तथा आदिवासी का रूप का धारण कर हाथ में बंदूक लेकर लोगों खासकार बच्चों को खूब हंसाया। बच्चों ने इनके साथ खूब सेल्फी ली। चार्ली का रूप धारण किए विपिन उत्सव ने चार्ली की ए¨क्टग से लोगों को लुभा रहे थे।