हे विष्णु अवतार, परशुराम नाम तुम्हारा, फिर उठो एक बार..
धर्म के पालक पाप के घालक हे विष्णु अवतार परशुराम है नाम तुम्हारा फिर उठो एक बार..। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धर्मनगरी इस भजन से गूंजायमान हो गई। ...और पढ़ें

-हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास की ओर से निकाली गई शोभायात्रा, धर्मनगरी में जगह-जगह हुआ स्वागत
-ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से सेक्टर आठ में गौरी शंकर मंदिर की आधारशिला रखी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
धर्म के पालक, पाप के घालक, हे विष्णु अवतार, परशुराम है नाम तुम्हारा फिर उठो एक बार..। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धर्मनगरी इस भजन से गूंजायमान हो गई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका धर्मनगरी में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा की अुगवाई मोटसाइकिल सवार युवाओं ने की। भगवान परशुराम के रथ को युवाओं ने रस्सियों से खींचा। वहीं श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने इस पावन अवसर पर सेक्टर आठ में भगवान गौरी शंकर मंदिर का शिलान्यास किया। कालेश्वर मंदिर के नजदीक जय मां दुर्गा जय श्रीमहाकाल ट्रस्ट की ओर से भगवान परशुराम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर में अलग-अलग जगहों पर भंडारों व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज परशुराम चौक पर एकत्रित हुआ। यहां से हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसे संरक्षक पवन शर्मा पहलवान, भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा पहलवान, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निदी, देवी दयाल शर्मा घराड़सी, नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, जजपा नेता योगेश शर्मा, चंद्रभान कमोदा और नीलकंठ शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने भी परशुराम चौक पर आकर भगवान परशुराम की पूजा की। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल एवं जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली, जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मौदगिल, सचिव चंद्रमौली गौड़, वरुण दत्त, गोपाल शर्मा और कपिल शर्मा अमीन ने पुराना बस अड्डा रेलवे फाटक पर शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे।
मातृभूमि शिक्षा मंदिर में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव
मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम की क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति, समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को त्रेता युग में भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और रेणुका के यहां हुआ था। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने बताया कि भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं एवं भगवान का विशिष्ट स्थान है। हिदू शिक्षा समिति के तत्वावधान में चल रहे मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विद्यालय के हिदी आचार्य देवी लाल, आस्था सैनी, कंचन शर्मा, देवी लाल, सुनील कुमार, कीर्ति शर्मा मौजूद रहीं। भगवान परशुराम कालेज में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हवन किया गया। कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर शीशपाल शर्मा ने कहा कि हिदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को जन्मोत्सव मनाया जाता है।
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने भगवान गौरी शंकर मंदिर का किया शिलान्यास
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोंद्धार सभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धर्मनगरी के सेक्टर आठ में भगवान गौरी शंकर मंदिर के निर्माण के लिए वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास कराया। मंदिर का शिलान्यास सेक्टर आठ निवासी इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने किया। वहीं थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने 21 लाख रुपये और विधायक रामकुमार कश्यप ने सभा की विकासात्मक गतिविधियों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सभा के मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा, कथा वाचक शुकदेवाचार्य, संरक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा, केके कौशिक, जिला शिक्षाधिकारी अरुण शर्मा मौजूद रहे। मुख्यातिथि रामकुमार कश्यप ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि मंदिरों का निर्माण आज के तनाव भरे माहौल बहुत आवश्यक है।
वात्सल्य वाटिका में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया
ब्रह्मा कालोनी स्थित वात्सल्य वाटिका प्राथमिक पाठशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय आचार्या पूनम सलूजा ने बताया कि सबसे पहले कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किया गया। वाटिका के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने भगवान परशुराम के बारे में बताया कि भगवान परशुराम ने समाज के लिए अनेकों काम किए हैं और अपना पूर्ण जीवन समाज को समर्पित किया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश मेहता, प्रबंधक सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष शिवदत्त, विद्यालय आचार्या परिवार सोनिया अग्रवाल, शिवानी शर्मा, विजयलक्ष्मी, परविद्र कौर, पूनम सलूजा मौजूद रहे। शास्त्र के साथ शस्त्र उठाने पड़ते हैं
संवाद सूत्र, कुरुक्षेत्र : सेक्टर 13 स्थित कांग्रेस भवन में ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी राजेंद्र भारद्वाज ने की । मंच संचालन अमित कौशिक ने किया। भजन गायक देवी लाल शर्मा ने भगवान परशुराम पर आधारित एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। मुख्यातिथि अरुण आश्री ने कहा कि हमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। भगवान परशुराम मंदिर का किया भूमि पूजन
जय मां दुर्गा जय श्रीमहाकाल ट्रस्ट की ओर से अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। अध्यक्ष राजेश मौदगिल ने बताया कि अतिशीघ्र इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा और जयपुर से भगवान परशुराम की मूर्ति लाकर स्थापित की जाएगी। महंत गुप्तगिरी महाराज, राकेश शर्मा सुनेहड़ी, गोपाल शर्मा, मोनू पंडित, भीम सिंह, राकेश मौदगिल, विजय तिवारी मौजूद रहे। विश्व शांति के लिए किया हवन
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद
यहां भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन शिव मंदिर में ब्राह्मण समाज ने हवन कर विश्व शांति की कामना की। दोपहर के समय विशाल भंडारा किया गया। पंडित माया चंद शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान और धर्म संस्कृति से ओत प्रोत रखने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं। इस मौके पर पंडित सूरजभान, जय भगवान शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सरपंच संजीव अरोड़ा, भाजपा के मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग, दीप चंद शर्मा, सोहन लाल शर्मा, बृज मोहन शर्मा, बलविद्र भारती, शिवम शर्मा, विजय शर्मा, चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं ब्राह्मण धर्मशाला में भी हवन किया गया।
भंडारा में प्रसाद चखा
संवाद सहयोगी, लाडवा
जिदल पार्क के पास अर्चक पुरोहित संगठन एवं युवा ब्रह्मण संगठन की ओर से भंडारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लाडवा पुलिस थाना में कार्यरत एएसआइ कमल शर्मा ने हवन में आहुतियां डालकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने की, जबकि नरेश गौतम मुख्य वक्ता रहे। वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या सांप्रदाय के नहीं होते। उनका केवल जन्म किसी जाति में होता है, लेकिन वह सर्व समाज के पूजनीय होते हैं। इस अवसर पर प्रदीप सहगल, ओमबीर बूढ़ा, जय दयाल पंजेटा, गुरदयाल खेड़ी दाबदलान, अर्चक पुरोहित, सुनील दत्त शर्मा, देवराज शर्मा मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।