Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैरिटेज लुक में नजर आएगा विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ का प्राचीन पुल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:50 AM (IST)

    कुरुक्षेत्र। विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ का प्राचीन पुल हैरिटेज लुक में नजर आएगा। इस पुल के निर्माण पर विशेष प्रकार के लाल पत्थर का प्रयोग होगा और एक ...और पढ़ें

    Hero Image
    हैरिटेज लुक में नजर आएगा विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ का प्राचीन पुल

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र।

    विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ का प्राचीन पुल हैरिटेज लुक में नजर आएगा। इस पुल के निर्माण पर विशेष प्रकार के लाल पत्थर का प्रयोग होगा और एक करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। सरस्वती तीर्थ व शहर को खूबसूरत बनाने के लिए श्रीकृष्ण सर्किट फेस टू में 19 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेलमंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को सर्किट हाउस में पिहोवा के तीर्थ पुरोहितों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह ने केडीबी कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर पिहोवा सरस्वती तीर्थ के सुंदरीकरण और विकास को लेकर चर्चा की है। इन कार्यक्रमों से पहले खेलमंत्री संदीप सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, इस कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। खेलमंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा तीर्थ पुरोहितों के शिष्टमंडल की मांगों को स्वीकार किया और कहा कि पिहोवा विश्व प्रसिद्ध तीर्थ और धर्मनगरी है। इस नगरी के कण-कण में ऐतिहासिक धरोहर बसी हुई है। इस नगरी में विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ है। सरस्वती तीर्थ को विश्वस्तरीय तीर्थ बनाने का खाका सरकार की तरफ से तैयार कर लिया गया है। सरस्वती तीर्थ और पिहोवा शहर पर 19 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपये की राशि खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके अनुसार छह करोड़ 25 लाख रुपये की राशि पिहोवा शहर पर खर्च होगी वहीं सरस्वती तीर्थ पर 13 करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि में से 7500 स्केयर मीटर पर लैंड स्केपिग का कार्य किया जाएगा और इस पर 48 लाख 75 हजार की राशि खर्च होगी। इसी तरह कार व बस पार्किंग पर 58 लाख 50 हजार, चार शौचालय ब्लाक बनाने पर 75 लाख, मुखड़ा लाइटिग के कार्य पर 17 लाख 55 हजार, 50 साइनेज पर 30 लाख, पर्यटक सुविधा केंद्र और डाटा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा, इस केंद्र पर एक करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही नहीं सरस्वती तीर्थ के सरोवर पर दो पुल बनाए जाएंगे और इन पुलों पर एक करोड़ 50 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अग्रणी गोपाल कौशिक, आशीष चक्रपाणी, कर्ण गिल, अक्षय नंदा, गुरप्रीत कांबोज, राकेश पुरोहित, पुष्पराज शर्मा, विक्की कौशिक, पकंज सहल, जयपाल कौशिक बब्बी, विद्यारत्न चक्रपाणी, दीपक पंचोली, योगेश बंटी, धर्मवीर मौजूद रहे।