विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैराशूट से खेतों में गिरा यंत्र, बम होने की सूचना से कुरुक्षेत्र में मचा हड़कंप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 11 May 2017 09:17 AM (IST)

कुरुक्षेत्र के झांसा गांव के पास पैराशूट से एक उपकरण गिरने से हड़कंप मच गया। इसके बम होने की सूचना ...और पढ़ें

पैराशूट से खेतों में गिरा यंत्र, बम होने की सूचना से कुरुक्षेत्र में मचा हड़कंप
पैराशूट से खेतों में गिरा यंत्र, बम होने की सूचना से कुरुक्षेत्र में मचा हड़कंप

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। जिले के झांसा गांव के पास एक किसान के खेत में बुधवार देर शाम आसमान से बम गिरने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में वह मौसम की जानकारी देने वाला यंत्र निकला। इस पर पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के मेट्रोलॉजिकल विभाग लिखा हुआ है। पुलिस इस संबंध में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला संपर्क करने में जुटी है कि आखिर यह यंत्र पैराशूट के साथ आसमान में क्यों छोड़ा गया था।

जांच में मौसम जांचने का उपकरण निकला, लिखा है पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झांसा गांव में किसान ओमप्रकाश व मुंशी राम के खेत में आसमान से कुछ गिरते हुए दिखा, जिसमें लाइट जल रही थी। खेत में गिरने के बाद देखा तो यंत्र के साथ बैटरी और रिमोट भी था। रिमोट से लाइट ब्लिंक हो रही थी। यह देख ग्रामीणों ने समझा कि यह कोई बम है, इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कुुरुक्षेत्र के पास पैराशूट से गिरा उपकरण।

सूचना मिलते ही झांसा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मौसम जांचने का यंत्र है जो पटियाला विश्वविद्यालय की ओर से किसी शोध के लिए छोड़ा गया है। इस मामले में पटियाला विश्वविद्यालय से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।