गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
जीआरपी ने गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेशन और रेल पटरियों पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल लिया है। मुख्य रेलवे स्टेशन सहित शाहाबाद धीरपुर नीलोखेड़ी व अमीन रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। यहां 20 से अधिक जवानों ने करीब छह घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जीआरपी ने गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेशन और रेल पटरियों पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल लिया है। मुख्य रेलवे स्टेशन सहित शाहाबाद, धीरपुर, नीलोखेड़ी व अमीन रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। यहां 20 से अधिक जवानों ने करीब छह घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्टेशन पर आने वाले हर यात्रियों के सामान को जांचा और पड़ताल की।
जीआरपी थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यह सर्च आपरेशन 26 जनवरी तक हर रोज चलेगा। उसके अलावा भी जीआरपी और आरपीएफ मिलकर कई बार ज्वाइंट सर्च आपरेशन चलाएगी। सर्च आपरेशन के दौरान रेलवे के अधीन आने वाली जगहों को भी जांचा गया। इसके साथ यात्रियों को जागरूक भील किया जा रहा है। कोई भी यात्री किसी प्रकार की जानकारी टोल फ्री नंबर 181 पर दे सकता है। किसी भी लावारिस वस्तु को नहीं छूना है। इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को देनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।