Move to Jagran APP

जीवन में बुराई को त्याग कर अपनाएं अच्छाई : डीएसपी ममता

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र सेक्टर-8 के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 09:36 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:36 AM (IST)
जीवन में बुराई को त्याग कर अपनाएं अच्छाई : डीएसपी ममता
जीवन में बुराई को त्याग कर अपनाएं अच्छाई : डीएसपी ममता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र सेक्टर-8 के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम किया गया। डीएसपी ममता सौदा, बीके सरोज बहन, बीके पुष्पा बहन और मेहर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

मुख्यातिथि डीएसपी ममता सौदा ने कहा कि अपने जीवन में बुराइयों को त्याग कर हमें अच्छाई को अपनाना चाहिए। जीवन में नकारात्मक विचारों व सोच से स्वयं को दूर रखना चाहिए और इसके लिए समय-समय पर अपने आप को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने माता-पिता व बुजुर्गों का आदर करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें बड़ों से अच्छी शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को समाज का आदर्श नागरिक बनने और देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। अच्छे कर्मों से हम परमात्मा की कृपा के पात्र बनते हैं। व्यक्ति को सद्मार्ग और सद्कर्म के लिए प्रेरित करने में ब्रह्मकुमारी सराहनीय कार्य कर रही हैं। कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की निर्देशिका राजयोगिनी बीके सरोज बहन ने महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक परिचय विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव के अवतरण होने की यादगार शिवरात्रि है। इस दौरान कुमारी नव्या और निर्जल ने सुंदर नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में बीके मिनाक्षी बहन ने जीवन में सुख शांति के पाने का सरल माध्यम भी बताया। उन्होंने राजयोग से मिलने वाले लाभ भी सभी को बताए। बीके नीरु बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। बीके मधु बहन ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में बीके वजीर सिंह, बीके सतीश कत्याल, कर्ण सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश शर्मा, राम अवतार, बीके माधुरी शर्मा, बीके सुमित्रा, कृष्णा व कुसुम मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.