Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्या भारती का उद्देश्य ज्ञानवान, संस्कारवान एवं चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jan 2018 11:02 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता निकेतन आवासीय विद्यालय परिसर में स्थित विद्या भारती के सभागार

    विद्या भारती का उद्देश्य ज्ञानवान, संस्कारवान एवं चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता निकेतन आवासीय विद्यालय परिसर में स्थित विद्या भारती के सभागार में विद्या भारती हरियाणा के पूर्व छात्रों का मिलन एवं सम्मान समारोह सृजन-2017 आयोजित किया। जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 200 पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री य¨तद्र शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद, संस्कृति शिक्षा उत्थान न्यास के संयोजक एवं श्रीमद्भगवद् गीता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य दीनानाथ बत्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    य¨तद्र शर्मा ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा में परिवर्तन के माध्यम से ज्ञानवान, संस्कार वान एवं चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना है। भारत की वर्तमान चुनौतियों को स्वीकार करते हुए श्रेष्ठ भारत के नवनिर्माण को सुनिश्चित करना है। विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद ने कहा कि जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए विद्यालयों से प्राप्त संस्कारों को अपनाते हुए जीवन को सार्थक बनाएं और कुछ ऐसा कार्य करें कि विश्व में भारतमाता की जय जयकार हो।

    गीता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य दीनानाथ बत्रा ने कहा कि अपने आचरण से समाज व देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के आधार पर तीन चर्चा समूह बनाएं गए थे। प्रथम समूह में विद्या भारती के पूर्व छात्र जो विभिन्न प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं ने विभिन्न विषयों पर अपने मत प्रस्तुत किए। द्वितीय चर्चा समूह में शिक्षाविद्, डाक्टर, बैंक कर्मचारी आदि तथा तृतीय चर्चा समूह में वकील, सीए, मीडिया कर्मी, व्यापारी एवं समाजसेवी पूर्व छात्र थे। इन दोनों समूहों में भी सभी पूर्व छात्रों ने समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में उचित योगदान देने का संकल्प किया।

    समारोह में अमेरिका से आए गीता स्कूल के पूर्व छात्र एवं वैज्ञानिक सुधीर अग्रवाल, कैलिफोर्निया से आए गीता निकेतन के पूर्व छात्र अक्षत अग्रवाल के अतिरिक्त हरियाणा के विभिन्न जिलों से विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों के पूर्व छात्र शाम लाल मित्तल, रोशन लाल सैनी, डॉ. पंकज शर्मा, संजय चौधरी, डॉ. तेजेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रवीण सैनी, डीएसपी रामकुमार, पल्लवी गुप्ता, संदीप ¨सगला, नन्हा राम फूले एवं गुरुदयाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner