Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पंजाब की जनता पहले कांग्रेस से, अब AAP से तंग है', CM नायब सैनी बोले- लुधियाना में खिलेगा कमल

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग समझ गए हैं कि आप केवल वादे करती है काम नहीं। सैनी ने विश्वास जताया कि पंजाब में अगली बार भाजपा खिलेगी। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा कि पुलिस अपराधियों को बख्शेगी नहीं। सैनी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख जताया।

    By Vinod Kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 15 Jun 2025 08:37 PM (IST)
    Hero Image
    पहले कांग्रेस से तंग थे अब आम आदमी पार्टी से महा तंग है- नायब सैनी।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा पंजाब की जनता पहले ही कांग्रेस से तंग थी, अब आम आदमी पार्टी से महा तंग हो गई है। अब वहां के लोगों ने मन बना लिया है कि यह मात्र सब्जबाग दिखाने वाले लोग हैं, यह करते कुछ नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह जो भी करते हैं अपने लिए करते हैं, पब्लिक के लिए आम लोगों के लिए कुछ नहीं करते। लोगों ने मन बना लिया है पंजाब में आगे कमल खिलेगा और इस उप चुनाव में भाजपा की जीत का यह संदेश आगे जाएगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग मैराथन के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कांग्रेस नेताओं की ओर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बयान पर उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस सख्ताई से काम कर रही है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था की जो स्थिति थी उसको पूरा देश जानता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार इंग्लैंड के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को मनाया जाएगा। हर वर्ष अलग-अलग देश में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार स्वामी ज्ञानानंद महाराज इंग्लैंड में इसी विषय पर चर्चा के लिए गए हैं।

    हर बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अलग देश को शामिल किया जाता है। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर गीता जयंती कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में जगह दे।

    उन्होंने कहा कि घटना कब घट जाए, यह इंसान के बस की बात नहीं है। इस दुर्घटना में हमारे जिले की बेटी की भी जान गई है, यह बहुत ही दुखद समाचार है। ऐसे समय में पीड़ित परिवारों के हर तरह के सहयोग के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।