विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोग्रास उपहार योजना में 501 लोगों के निकाले जाएंगे इनाम

By JagranEdited By:
Published: Mon, 20 Jan 2020 08:40 AM (IST)

गोसेवा समिति की ओर से आयोजित गो ग्रास उपहार योजना में 501 लोगों के इनाम निकाले गए। गौ सेवा समिति ...और पढ़ें

गोग्रास उपहार योजना में 501 लोगों के निकाले जाएंगे इनाम
गोग्रास उपहार योजना में 501 लोगों के निकाले जाएंगे इनाम

संस, इस्माईलाबाद : गोसेवा समिति की ओर से आयोजित गो ग्रास उपहार योजना में 501 लोगों के इनाम निकाले गए। गौ सेवा समिति के प्रधान हेमराज सिगला ने बताया कि प्रिस सैनी, गुरमीत व फकीर चंद आदि सहित छह लोगों को इनाम में मोटरसाइकिल मिली। इसी प्रकार पांच को फ्रिज और सात लोगों को वाशिग मशीन व दो लोगों के एयरकंडीशन निकाले जाएंगे। 21 लोगों को साइकिल मिलेंगे। सिगला ने बताया कि कुल 5100 सदस्य थे। इनकी प्रत्येक की पांच सौ रुपये की इनामी पर्ची कटी है। इसके बदले 501 लोगों को इनाम मिलेंगे। सिगला ने बताया कि उपहार योजना की आमदन से गायों के लिए चारे व अन्य प्रबंध किए जाते हैं। गोशाला केवल दान राशि के सहारे ही चल रही है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग खूब मिल रहा है।