Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रह्मसरोवर पर लचर सुरक्षा पर विधायक ने लगाई फटकार

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:21 AM (IST)

    ब्रह्मसरोवर पर फैली अव्यवस्थाओं और लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।

    Hero Image
    ब्रह्मसरोवर पर लचर सुरक्षा पर विधायक ने लगाई फटकार

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

    ब्रह्मसरोवर पर फैली अव्यवस्थाओं और लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर रविवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय पहुंचे विधायक ने पुलिस अधिकारियों को ब्रह्मसरोवर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी। शरारती तत्व घाटों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की लापरवाही से धर्मनगरी और सरकार की बदनामी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य बनाने और इसके साथ शहरवासियों को जोड़ने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इस मौके पर उनके साथ केडीबी के दो सदस्य और कई नगर पार्षद भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि 23 नवंबर से ब्रह्मा्सरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर क्राफ्ट मेले का शुभारंभ होना है। ऐसे में दैनिक जागरण समाचार पत्र पिछले दो दिनों से ब्रह्मासरोवर के घाटों पर मिलने वाली खामियों को उजागर कर रहा है। इन्हीं खामियों को लेकर विधायक ने रविवार को अधिकारियों से बातचीत की और इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 को नगर पार्षदों व शहर की एनजीओ के सहयोग से यादगार बनाया जाएगा। इतना ही नहीं नगर पार्षदों को विशेषतौर पर निमंत्रण दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के सभी 31 वार्डों में नगर पार्षदों के माध्यम से करीब 31 हजार महोत्सव के निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।

    इस महोत्सव में लोकल लोगों को ज्यादा तवच्जो देने का प्रयास किया जाएगा। इस महोत्सव के लिए नगर पार्षदों और शहर की सभी एनजीओ के साथ केडीबी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी और सभी से सुझाव लिए जाएंगें ताकि महोत्सव को ओर बेहजर बनाया जा सके। महोत्सव में इस बार खाने पीने के स्टालों के लिए छह टेंडर लगाए जाएंगे ताकि लोगों के किफायती दरों पर अच्छी गुणवता का खाना दिया जा सके।

    केडीबी के सीईओ और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव गगनदीप सिंह ने कहा कि केडीबी की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां जोर शोर के साथ की जा रही हैं। सभी सुझावों पर काम किया जा रहा है ताकि सभी मिलकर शहर के इस महोत्सव को सफल बनाया जा सके। इस महोत्सव के लिए नगर पार्षदों और संस्थाओं का सुझाव भी लिया जाएगा इसके लिए शीघ्र एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, रविद्र सांगवान, पार्षद प्रदीप सैनी, विशाल शर्मा, मोहन लाल अरोड़ा, लेखा अधिकारी लक्ष्मीनाथ मौजूद रहे।