Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kurukshetra Crime: पूर्व मंत्री के घर के सामने बदमाशों ने दिया लूट की बड़ी वारदात को अंजाम, महिला को मारी गोली

    कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ये वारदात पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की कोठी के सामने कृष्ण कौशल के मकान में हुई। वहीं बदमाशों ने कृष्ण कौशल की पत्नी को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Sun, 10 Mar 2024 11:31 PM (IST)
    Hero Image
    पूर्व मंत्री के घर के सामने बदमाशों ने दिया लूट की बड़ी वारदात को अंजाम।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शहर की पाश सपड़ा कालोनी में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों की फायरिंग में महिला कमलेश कौशल जख्मी हो गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखित कराया गया है, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है। सूचना पाकर एसपी सुरेंद्र फुलिया भी मौके पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, शहर की सपड़ा कालोनी निवासी कमलेश कौशल अपने पति कृष्ण कौशल व बेटे के साथ रात करीब आठ बजे बाजार से सामान लेने गई हुई थीं। वह सामान लेकर पहुंचे तो घर का मेन गेट खुला देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। इसी दौरान घर से मेन गेट की तरफ दो-तीन युवक निकल कर भागने लगे।

    उन्होंने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कमलेश कौर को एक गोली लग गई। वहीं उनके बाहर खड़े साथियों ने भी गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि चोरों ने पांच-छह राउंड फायरिंग की है।

    सीसीटीवी तलाश रही पुलिस

    उसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। वे पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर रोजाना चोरियां हो रही है। इन हालात में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। पुलिस ने मौके पर गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    पुलिस और सीआईए की दोनों टीमें मौजूद

    शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी की नीयत घर में घुसे चोरों ने पकड़े जाने के डर से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में महिला कमलेश कौशल जख्मी हो गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है। सूचना पाकर पुलिस के साथ सीआईए की दोनों टीम मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी।

    वहीं वारदात के बाद से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। वे पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर रोजाना चोरियां हो रही है। इन हालात में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। पुलिस ने मौके पर गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले अवैध और कच्ची शराब बेचने वालों पर शिकंजा, 22 जिलों में चली छापेमारी; 44 आरोपी गिरफ्तार